हॉकी विश्व कप 2026: भारत और पाकिस्तान कब भिड़ेंगे? भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा मैच? यहां देखें शेड्यूल

भारत और पाकिस्तान कब भिड़ेंगे? भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा मैच?  यहां देखें शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत भारतीय टीम ने जीत के साथ की। मेंस हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हरा दिया। इंडिया पूल डी में है इसी ग्रुप में हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान भी है। सभी की नजरें भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर है। दोनों टीमें के बीच यह मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा आप कहां देख पाएंगे लाइव? आइए आपको बताते हैं।

इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मैच

हॉकी विश्व कप में भारत का तीसरा मुकाबला 19 अगस्त को पाकिस्तान से है। दोनों के बीच यह मैच वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

भारत की टीम

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह कर रहे हैं। टीम में गोलकीपर मोहित एचएस और सूरज करकेरा, डिफेंडर्स में जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और यशदीप सिवाच शामिल हैं। मिडफील्ड में राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, निलाकांता शर्मा और विवेक सागर प्रसाद हैं. वहीं फॉरवर्ड लाइन में दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह और अभिषेक को जगह मिली है।

यहां से देखें भारत के मैच?

भारत में हॉकी वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। भारत ने वेल्स के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके बाद 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला भारतीय टीम के लिए ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला होगा।

Created On :   17 Aug 2026 8:12 PM IST

Tags

Next Story