National Sports Awards Announce: दिव्या देशमुख-गायत्री गोपीचंद समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, फुटबॉलर अरुमायनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 का ऐलान कर दिया है। और 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए सलेक्ट किया गया है। इन 17 खिलाड़ियों में चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद व तृषा जॉली जैसे नाम शामिल हैं। एथलेटिक्स से लेकर बैडमिंटन, हॉकी, शतरंज, शूटिंग और कबड्डी तक अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। खेल मंत्रालय ने चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर इन पुरस्कारों की अनाउंसमेंट की है।
यह भी पढ़े -'अगर देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मुझे गर्व है', अंधभक्त कहे जाने पर ईशा कोप्पिकर का जवाब
National Sports Awards 2025 Announced 🏆
— Dept of Sports, Govt of India (@IndiaSports) August 18, 2026
The Arjuna, Dronacharya, and Rashtriya Khel Protsahan Puraskar 2025 awards are out! 🇮🇳
Full list 👉 https://t.co/rgfAf1tMgX#NationalSportsAwards2025 #KheloIndia
12 साल में पहली बार खेल रत्न किसी को नहीं
मंत्रालय ने इस बार किसी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नहीं चुना है। यह 12 साल में पहला मौका है जब खेल रत्न अवॉर्ड के लायक कोई खिलाड़ी नहीं समझा गया। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था। फुटबॉल के दिग्गज आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में चुना गया है। वे 1962 के जकार्ता एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए खिलाड़ियों की लिस्ट
तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स)
मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स)
प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स)
ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन)
पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन)
नरेन्द्र (बॉक्सिंग)
विदित संतोष गुजराती (शतरंज)
दिव्या जीतेन्द्र देशमुख (शतरंज)
धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग)
लालरेम्सियामी (हॉकी)
राजकुमार पाल (हॉकी)
सुरजीत (कबड्डी)
पूजा (कबड्डी)
रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग)
एकता भयान (पैरा एथलेटिक्स)
अरविन्द सिंह (रोइंग)
अखिल श्योराण (शूटिंग)
यह भी पढ़े -राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा तेजस्विन शंकर और दिव्या देशमुख सहित 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 3 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य सम्मान
अर्जुन पुरस्कार लाइफटाइम
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025, आई अरुमनायगम (फुटबॉल) को दिया गया है। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मान देने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने खेल के क्षेत्र में योगदान दिया है और खेल से संन्यास के बाद किसी न किसी रूप में जुड़कर उसे बढ़ावा देने में योगदान देते रहते हैं।
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025
द्रोणाचार्य अवॉर्ड उन कोचों को दिया जाता है जो लगातार बेहतरीन और काबिलियत भरा काम करते हैं और खिलाड़ियों को इंटरनेशनल इवेंट्स में बेहतर करने में मदद करते हैं।
परवीर सिंह- एथलेटिक्स
छोटे लाल यादव- मुक्केबाजी
नेहा नंदकुमार चव्हाण- शूटिंग
यह भी पढ़े -KPSC वेटरिनरी भर्ती में 80 लाख का खेल! कर्नाटक-अहमदाबाद में ED ने 21 ठिकानों पर मारा छापा
द्रोणाचार्य अवॉर्ड लाइफटाइम
द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम) 2025 के लिए धर्मेंद्र सिंह यादव (बॉक्सिंग) और वीरेंद्र कुमार (कुश्ती) का नाम निश्चित किया गया है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025, आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को दिया जाएगा। यह सम्मान उन कॉर्पोरेट एंटिटी (सार्वजनिक, निजी) और गैर-सरकारी संस्थान (एनजीओ) को दिया जाता है, जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई हो।
Created On :   18 Aug 2026 2:33 PM IST












