Duleep Trophy 2026: BCCI ने टूर्नामेंट के वेन्यू में किया बड़ा बदलाव, अब यहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

BCCI ने टूर्नामेंट के वेन्यू में किया बड़ा बदलाव, अब यहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (19 अगस्त) को दलीप ट्रॉफी 2026 के वेन्यू में बड़ा बदलाव कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (19 अगस्त) को दलीप ट्रॉफी 2026 के वेन्यू में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का वेन्यू क्यों बदला गया है, इसकी वजह भी BCCI ने बताई है।

फाइनल मैच कब से कब तक होगा?

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाना था। अब इसे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शिफ्ट कर दिया गया है। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 23 अगस्त से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर तक खेला जाएगा। फाइनल को छोड़कर टूर्नामेंट के बाकी सभी मुकाबले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही खेले जाएंगे, जैसा पहले तय किया गया था।

दलीप ट्रॉफी हमारे कैलेंडर में अहम टूर्नामेंट- BCCI सचिव

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "दलीप ट्रॉफी हमारे कैलेंडर में अहम टूर्नामेंट है और समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाता है। क्रिकेट की क्वालिटी हमेशा हाई है, और हम चाहते हैं कि हमारे फैंस के पास फाइनल मुकाबला स्टेडियम से लाइव देखने का अवसर हो। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर कुछ पाबंदियां हैं, और हमें लगा कि फाइनल को ऐसी जगह पर कराना सही रहेगा जहां फैंस आ सकें और इस मौके का हिस्सा बन सकें।"

उन्होंने आगे कहा, "हमने टूर्नामेंट की कवरेज भी बढ़ा दी है. दिलीप ट्रॉफी के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसके साथ एक क्वार्टर-फाइनल, एक सेमी-फाइनल और फाइनल मैच का टीवी पर भी प्रसारित किया जाएगा।"

Created On :   20 Aug 2026 12:38 AM IST

Tags

Next Story