Saransh Jain Record: सारांश जैन ने अपने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने

सारांश जैन ने अपने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बने
भारत और श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत और श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। 33 साल के सारांश ने अपने डेब्यू के साथ ही इतिहास रच दिया है। वह 21वीं सदी में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 28 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

21वीं सदी के पहले क्रिकेटर बने

सारांश ने 33 साल 145 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशल डेब्यू किया। इससे पहले भारत के लिए ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने 35 साल 23 दिन में डेब्यू किया था। लेकिन उन्होंने यह साल 1998 में किया था, यानि 20वीं सदी में। सारांश ने यह कमाल 21वीं सदी में किया है।

बात करें भारत के लिए सबसे उम्रदराज टेस्ट डेब्यू की तो यह रिकॉर्ड रुस्तमजी जमशेदजी के नाम दर्ज है। उन्होंने 41 साल 27 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। खास बात यह है कि उन्होंने अपने करियर में केवल एक ही टेस्ट मैच खेला था, जो कि उनका डेब्यू मैच था।

सारांश एमपी के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अभी तक 54 फर्स्ट क्लास , 47 लिस्ट-ए और 20 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं। इस दौरान उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है। फर्स्ट क्लास की 85 पारियों में उन्होंने 31.75 की औसत से 2223 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा फॉर्मेट की 97 पारियों में 188 विकेट लिए हैं।

Created On :   23 Aug 2026 5:14 PM IST

Tags

Next Story