जम्मू-कश्मीर न्यूज: 'जम्मू के बाहर जाने पर भी होगा अटैक' आतंकी संगठन यूएलसी ने कश्मीरी पंडितों को दी धमकी

जम्मू के बाहर जाने पर भी होगा अटैक आतंकी संगठन यूएलसी ने कश्मीरी पंडितों को दी धमकी
भारतीय खुफिया के सूत्रों का कहना है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े संगठन यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (यूएलसी) ने पत्र लिखकर धमकी दी है।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित अधिकारियों के धमकी मिली है। इस पर भारतीय खुफिया के सूत्रों का कहना है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े संगठन यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (यूएलसी) ने पत्र लिखकर धमकी दी है। इस पत्र में दावा किया जा रहा है कि यूएलसी के पास इन अधिकारियों के परिवार, उनके ठिकाने और कार्य करने वाली जगहों की सूचना है। आतंकी संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे जम्मू चले भी जाते हैं, तो इसके बाद भी उन्हें निशाना बनाया जाएगा।

आतंकी संगठन ने इस वजह से दी धमकी

यह पत्र 7 अगस्त को मिला था, जिसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, पुलिस महानिदेशक और नई दिल्ली के अधिकारियों को भी चेतावनी दी है। जिसमें आतंकियों के समर्थकों और लड़ाकों की संपत्तियों को जब्त करने और उनके परिजनों को परेशान करने के आरोप लगे हैं। इसकी पुष्टि श्रीनगर में एक वरिष्ठ पत्रकार ने इंडिया टुडे डिजिटल से बातचीत के दौरान की है। उन्होंने बताया कि इस तरह के मिले पत्र से कश्मीरी पंडित समुदाय में डर का माहौल पैदा होता है। वहीं, जम्मू में पनुन कश्मीर के मीडिया सचिव एमके धर ने इन धमकियों को नामंजूर बताया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक कश्मीरी हिंदुओं को छिपकर रहना होगा।

पत्र में क्या दी गई है चेतावनी

यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल ने अपने इस धमकी भरे पत्र में बदले की कार्रवाई को कहा है। जिसमें खासकर राजस्व विभाग समेत कुछ प्रशासनिक विभागों का जिक्र किया गया है। संगठन ने दावा करते हुए कहा कि इन विभागों के कई कश्मीरी पंडित अधिकारियों और उनके परिजनों की जानकारी उनके पास है। इसके साथ ही कहा कि उनके जम्मू से बाहर निकल जाने के बाद भी टारगेट किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस पत्र में कश्मीरी पंडित समुदाय के 6 सरकारी कर्मचारियों का नाम लिया गया है। हालांकि, इंडिया टुडे डिजिटल ने पत्र में इन 6 अधिकारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

इस वजह से हमला होगा आसान?

पत्र के मुताबिक, इसमें दावा किया गया है कि पुलिस बल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल है और इनके जरिए उन अधिकारियों और उनके परिजनों पर हमला करना आसान रहेगा। बताया जा रहा है कि इस लेटर पर अहमद बिलाल नाम के व्यक्ति के हस्ताक्षर हैं। वहीं, इस धमकी की कश्मीरी लोगों ने कड़ी निंदा की है। ईएफएसएएस के निदेशक जुनैद कुरैशी ने इस धमकी की निंदा करते हुए कश्मीरी मुसलमान पहले समुदाय के साथ नाकाम रहे हैं और अब ऐसा दोबार नहीं होने दिया जाएगा।

Created On :   10 Aug 2026 6:15 PM IST

Tags

Next Story