Abhijeet Dipke: 15 अगस्त से अभिजीत दीपके करेंगे नई शुरुआत, गांव के सरपंचों से की अपील

15 अगस्त से अभिजीत दीपके करेंगे नई शुरुआत, गांव के सरपंचों से की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक बड़ा बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने नया मुद्दा उठाया है और इस पार काम करने के लिए 15 अगस्त का दिन चुना है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक बड़ा बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने नया मुद्दा उठाया है और इस पार काम करने के लिए 15 अगस्त का दिन चुना है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि 80 सालों से गांवों के सरकार स्कूलों में कुछ भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने गांव की स्थिति को बहाल करने पर जोर देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत 15 अगस्त से करनी चाहिए और देश के सभी सरपंचों से अपील की है कि अपने गांव के स्कूलों को ठीक करें।

नए पीएम हाउस पर क्या बोले?

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया, "80 साल में जो सबसे ज्यादा कोई चीज निगलेक्ट हुई है, कोई चीज इग्नोर की गई है वो हमारे गांव के सरकारी स्कूल हैं। हमने नई पार्लियामेंट बना दिए, नया पीएम हाउस बना दिया तो गांवों में हम नए स्कूल क्यों नहीं बना पाए? क्या गांवों में जो किसान और मजदूर के बच्चे पढ़ते हैं, क्या हम उन्हें अपने देश का भविष्य नहीं मानते हैं?"

पानी सुविधा पर दी प्रतिक्रिया

सीजेपी संस्थापक ने सवाल उठाते हुए कहा, "आज तक हमने उन बच्चों के लिए क्या किया है और क्यों हम उन्हें वो सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सके जो शहर के बच्चों को मिलती हैं। आज भी गांव के बच्चों को पैदल चलकर पता नहीं कितनी दूर पढ़ने के लिए स्कूल जाना पड़ता है। वहां जाने के बाद उन्हें न पानी की सुविधा मिलती है और ना ही टॉयलेट की सुविधा होती है। छोटी लड़कियों को कितनी दिक्कत होती है?"

इस गांव में जाएंगे अभिजीत दीपके

दीपके ने बताया, "मुझे लगता है कि इस पंद्रह अगस्त को अगर हमको किसी चीज पर ध्यान देना चाहिए, एक नई शुरूआत अगर करनी चाहिए तो सरकारी स्कूलों को ठीक करने का हो। मैं अपने गांव हिंगोली जाकर वहां के सरपंच से आग्रह करूंगा कि आप गांव के स्कूल को ठीक कीजिए। जितने भी सरपंच ये वीडियो देख रहे हैं, मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं कि हमलोगों के पास कुछ नया करने का मौका है तो क्यों न गांवों में जितने भी सरकारी स्कूल हैं उनको ठीक करें। उन स्कूलों को बेहतर बनाएं ताकि किसान और मजदूर के बच्चे जो स्कूलों में पढ़े तो उन्हें भी लगे कि वो भी देश के भविष्य हैं।"

Created On :   11 Aug 2026 12:28 AM IST

Tags

Next Story