JPSC-JSSC का विरोध: झारखंड BJP ने आज राज्यव्यापी बंद का किया आह्वान, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया छात्रों को भटकाने का आरोप

झारखंड BJP ने आज राज्यव्यापी बंद का किया आह्वान, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया छात्रों को भटकाने का आरोप
भाजपा राज्य बंद कल रांची में JPSC-JSSC विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कर रही है, बीते दिन प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों से अस्पताल में मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ अंसारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड BJP ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। भाजपा ये बंद कल रांची में JPSC-JSSC विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कर रही है। रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। वीडियो रांची के हरमू चौक से है। जहां बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों के बीच में बैठ गए है, जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई है।

बीजेपी के विरोध प्रदर्शन और राज्यव्यापी बंद पर कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद झारखंड में छात्रों के विरोध पर कहा भाजपा के लोग मुद्दे को भटकाना चाह रहे हैं, वहां की सरकार छात्रों की मांग मानेगी क्योंकि वे सरकार छात्रों की सरकार है। वहां की सरकार यहां की तरह क्रूर नहीं है।

वीडियो किशोरगंज चौक से है , जहां बीजेपी का झंडे लिए कुछ लोग नारेबाजी करते हुए बाजार बंद करा रहे है।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सदर अस्पताल पहुंचे और छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और दूसरे युवाओं से मिले, जिन्हें कल स्टेट असेंबली के बाहर दिन भर चले प्रोटेस्ट के बाद रांची के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Created On :   11 Aug 2026 9:21 AM IST

Tags

Next Story