TMC से भारी पड़ रही बगावत: क्या ममता बनर्जी का साथ छोड़ पछता रहे यूसुफ पठान! NDA की बैठक से गायब होने के बाद एक्स पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और ममता बनर्जी की टीएमसी के बागी नेता यूसुफ पठान ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "ताकत और पद तो कुछ समय के लिए ही होते हैं, लेकिन आप लोगों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, यह बात हमेशा याद रखी जाती है।"
यह भी पढ़े -राज्यसभा में पास हुआ बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, अंग्रेजों का बनाया 135 साल पुराना कानून बनेगा इतिहास
टीएमसी के बागी सांसदों में शामिल यूसुफ पठान
पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने कहा, "असली ताकत दूसरों से ऊपर होने में नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े रहने और दूसरों को आगे बढ़ाने में है। हमेशा विनम्र रहें। आपकी ताकत के मुकाबले आपका चरित्र ही आपकी असली पहचान बनाता है और लंबे समय तक याद रखा जाता है।"
बता दें, यूसुफ पठना टीएमसी के उन 20 सांसदों में शामिल हैं, जो विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी के खिलाफ बागी हो गए थे। इसके बाद सभी 20 सांसद एनसीपीआई में शामिल हो गए थे। हाल ही में एनसीपीआई बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को समर्थन देनी की घोषणा की थी।
यह भी पढ़े -दक्षिण कोरिया पूर्व प्रथम महिला किम गॉन-ही ने लग्जरी बैग मिलने तोहफे की बात स्वीकारी
एनडीए की बैठक से गायब रहे एनसीपीआई के तीनों मुस्लिम नेता
वहीं, दूसरी ओर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान और खलीलुर्रहमान एनडीए में असहज हैं। इन अटकलों को तब और हवा मिली जब ये सांसद एनडीए की बैठक में नहीं पहुंचे। तीनों ही नेता ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, जिससे बीजेपी असहज हो रही है। तीनों ही सांसद ने पिछले दिनों लाउडस्पीकर बैन और एसआईआर ट्रिब्यूनल का मुद्दा उठाया और अमित शाह से भी मुलाकात की।
हालांकि जब पीएम मोदी ने एनसीपीआई के सांसदों से मुलाकात की तो उसमें अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान और खलीलुर्रहमान भी मौजूद रहे। पठान ने इस बैठक की तस्वीर भी शेयर की।
पठान ने कहा कि पीएम मोदी के साथ एक शानदार बैठक हुई। अपने साथी सांसदों खलीलुर्रहमान और अबू ताहिर खान के साथ, हमने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास पर चर्चा की और लोगों की चिंताओं व आकांक्षाओं को उजागर करते हुए उन्हें पत्र सौंपे। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि लोगों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
Created On :   10 Aug 2026 6:04 PM IST










