UP Politics: क्या सपा का दामन थामने जा रहे बृजभूषण शरण सिंह? जानें अटकलों पर BJP का जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर से बीजेपी के दिग्गज नेता बृजभूषण शरण सिंह फिर चर्चांओं में हैं। दरअसल, हाल ही में महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में आरोपों से बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने एबीपी न्यूज से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी रखी है। ऐसे में उनके एक बयान के बाद यूपी के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस पर अब बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
बृजभूषण सिंह के सपा में जाने पर बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयान और सपा में शामिल होने की अटकलों पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाणी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेतृत्व के निर्णय और नीतियों के साथ एकजुट हैं।
वहीं राकेश त्रिपाठी ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह पहले समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं और उससे पहले बीजेपी में भी रहे हैं, फिलहाल वह बीजेपी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के दोनों बेटे भी राजनीति में सक्रिय हैं, जिनमें एक बीजेपी विधायक और दूसरा सांसद है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह एक मुखर नेता हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किसी मुद्दे पर क्या कहा गया, इस पर समाजवादी पार्टी क्या प्रतिक्रिया दे रही है यह उसका अंदरूनी मामला है।
यह भी पढ़े -महिला आरक्षण पर अड़ा अकाली दल, कहा- सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाएं, जनसंख्या वाला फॉर्मूला पंजाब के लिए नुकसानदेह
महिला पहलवानों से यौन शौषण के आरोपों में घिरे बृजभूषण सिंह
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि महिला पहलवानों से जुड़े मामले में अगर कोई राजनीतिक दल उनके विरोध में खड़ा नहीं हुआ, तो उसमें समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और बिहार की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) शामिल हैं। उनके इस बयान को यूपी की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच खासा अहम माना जा रहा है। बृजभूषण शरण सिंह के बयान के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से आई प्रतिक्रिया ने भी राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है।
Created On :   10 Aug 2026 5:04 PM IST










