दिल्ली मेट्रो बनी दंगल का मैदान, सीट को लेकर भिड़ी दो महिलाएं, जमकर हुआ बवाल, देखें वीडियो

दिल्ली मेट्रो बनी दंगल का मैदान, सीट को लेकर भिड़ी दो महिलाएं, जमकर हुआ बवाल, देखें वीडियो
  • दिल्ली मेट्रो से एक और वीडियो हुआ वायरल
  • दो महिलाओं के बीच हुया विवाद
  • वीडियो हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में वीडियो और रील्स बनाने के कई मामले सामने आए हैं। आए दिन किसी न किसी वीडियो के चलते दिल्ली मेट्रो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहती है। इस बीच मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दो महिलाएं सीट पर बैठने को लेकर झगड़ती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद एक महिला ने दूसरी महिला पर अपशब्दों की बारिश कर दी। उस महिला ने दूसरी महिला को इतने ज्यादा अपशब्द कहे कि इस घटना का वीडियो बनाने वाले को इसके दो भाग बनाने पड़े।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के पहले भाग में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला मेट्रों के अंदर सीट पर बैठी हुई है। इतने में एक दूसरी महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ वहां आती है और उससे थोड़ा सा खिसकने का आग्रह करती है। इस दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। सीट पर पहले से बैठी बुजुर्ग महिला जोर-जोर से बोलने लगती है और सीट पर बाद में बैठी महिला के साथ गालीगलौच करने लगती है।

इसके बाद बुजुर्ग महिला अपनी सीट से उठकर सामने वाली सीट पर चली जाती है। लेकिन इस दौरान भी वह जोर-जोर से बोलना और अपशब्द कहना बंद नहीं करती है। बुजुर्ग महिला की बाद सुनकर दूसरी महिला को भी गुस्सा आ जाता है और वह उसे जूता मारने की बात कहती है। जिसके जवाब में बुजुर्ग महिला कहती है, ‘जूते से नहीं, बेल्ट से मारो, गोली मारो। जूते का जमाना गया, गोली का जमाना है, किस जमाने में जी रही हो।’

दोनों महिलाओं की बहस सुनकर दूसरे कोच से एक युवक जो शायद दूसरी महिला का रिश्तेदार था वह आ जाता है और अपशब्द बोल रही महिला से उलझने लगता है। इतने में बच्ची के साथ मौजूद दूसरी महिला उसे चुप कराकर उसे वहां से ले जाती है।

घटना के दूसरे वीडियो में एक दूसरी युवती दिखाई दे रही है। जो शायद बच्ची के साथ मौजूद महिला की जान पहचान वाली थी। वह बुजुर्ग महिला का वीडियो बनाने लगती है। जिस पर बुजुर्ग महिला उसे भी काफी बुरा-भला कहती है, लेकिन वह बिना किसी गुस्से के उसकी बातें सुनती रहती है। मेट्रो में हुए बवाल का किसी वहां मौजूद किसी यात्री ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

इन दोनों वीडियोज को इंस्टाग्राम पर सुयश क्रिएट्स नाम के यूजर्स ने शेयर किए थे, जो कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। केवल एक ही दिन में इन वीडियोज को 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं हजारों लोग इन पर कमेंट भी कर चुके हैं। कमेंट्स में कुछ यूजर्स जहां उस महिला की तारीफ कर रहे हैं जो बिना बोले और बड़े धैर्य के साथ उस बुजुर्ग महिला का वीडियो बना रही है जो लगातार अपशब्द कह रही है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने गाली दे रही बुजुर्ग महिला की जमकर बुराई की है। एक यूजर ने तो उसे मानसिक रोगी बताते हुए हॉस्पिटल जाकर इलाज कराने की सलाह तक दे डाली।

Created On :   3 Aug 2023 12:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story