Putin India Visit: भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन से लेकर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता तक, देखें पुतिन के भारतीय दौरे का पूरा शेड्यूल

भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन से लेकर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता तक, देखें पुतिन के भारतीय दौरे का पूरा शेड्यूल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल दिसंबर के पहले हफ्ते में भारत के राजकीय दौरे पर आ रहे हैं। उनके शेड्यूल का पूरा अपडेट सामने आया है। उनका दौरा दो दिवसीय होगा वह 4 और 5 दिसंबर को भारत में रहेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल दिसंबर के पहले हफ्ते में भारत के राजकीय दौरे पर आ रहे हैं। उनके शेड्यूल का पूरा अपडेट सामने आया है। उनका दौरा दो दिवसीय होगा वह 4 और 5 दिसंबर को भारत में रहेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक वह पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू उनके स्वागत में रात्रिभोज (डिनर) आयोजित करेंगी।

रूसी राष्ट्रपति का भारत दौरा कई मायने अहम होने वाला है। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा यूक्रेन के साथ चल रही जंग पर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।

पुतिन के दौरे पर पश्चिमी देश खासकर अमेरिका की नजर भी होगी। दरअसल, रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था। अमेरिका को रूस और भारत की बढ़ती दोस्ती रास नहीं आ रही है। हालांकि दोनों देशों के संबंधों पर ट्रंप के प्रेशर का कोई असर दिखता नजर नहीं आ रहा है।

पीएम मोदी ने दिया था न्यौता

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुतिन मोदी के न्यौते पर भारत आ रहे हैं। वे यहां हर साल होने वाले भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनके और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। इससे पहले पुतिन और मोदी हाल ही में हुए शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट के दौरान चीन में मिले थे, तब दोनों के बीच 1 घंटे तक बात हुई थी। इस दौरान पीएम ने कहा था कि 140 करोड़ भारतीय दिसंबर में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

बता दें कि पीएम मोदी ने जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था। वहीं पुतिन आखिरी बार साल 2021 में भारत आए थे।

Created On :   28 Nov 2025 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story