MP Police Encounter: पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश नाकाम, पैर में लगी गोली, MP में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश नाकाम, पैर में लगी गोली, MP में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
रायसेन में 6 साल की बच्ची के रेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर रायसेन ले जा रही थी। इस बीच उसने पुलिस की बंदूक छीन कर भागने की कोशिश की। तभी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी अस्पताल में एड्मिट है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की मासूम से रेप के आरोपी का शुक्रवार को शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। आरोपी सलमान पुलिस की गिरफ्त से भागने की फिराक में था। इसके लिए उसने पुलिस की बंदूक छीन कर गोली चलाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया। जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर में पुलिस की गोली लगी है जिसके चलते उसे राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एड्मिट करवाया गया है।

रायसेन ले जाते समय आरोपी ने छीनी पुलिस की बंदूक

रायसेन के SP आशुतोष गुप्ता ने जानकारी दी कि सलमान (आरोपी) को गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसे रायसेन ले जाया जा रहा था। इसी बीच, भोजपुर के पास कीरतनगर गांव इलाके में पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। सलमान ने सब-इंस्पेक्टर की बंदूक छीनकर पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में सलमान के पैर में गोली लग गई। उसे फर्स्ट एड के लिए भोपाल के हॉस्पिटल ले जाया गया।

घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम

FSL की एक टीम उस जगह पर पहुंची जहां गौहरगंज में 6 साल की बच्ची के कथित रेप केस का आरोपी सलमान पुलिस के साथ एनकाउंटर में घायल हो गया था।

मौके से मिले ब्लड सैंपल

एनकाउंटर पर FSL भोपाल के सीनियर साइंटिस्ट और इंचार्ज, डॉ. अरविंद कुमार बडोलिया ने कहा कि हमें यहां हुए पुलिस एनकाउंटर के सबूत मिले हैं। यहां जमा किए गए सबूतों में फायरिंग से जुड़ी चीजें और ब्लड सैंपल शामिल हैं। सबूतों को फोरेंसिक टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। हमारी रिपोर्ट कोर्ट में मान्य है।

जंगल में किया 6 साल की बच्ची का रेप

रेप का यह मामला रायसेन के गौहरगंज का है। 21 नवंबर की शाम 6 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच वहां 23 वर्षीय सलमान नामक दरिंदा आया और बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल की ओर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम दिया और बच्ची को उसी हालत में छोड़ कर जंगल से फरार हो गया। बहुत देर से बच्ची का पता न चलने पर परिवार ने खोज शुरू की। कुछ देर बाद मासूम जंगल में रोती हुई मिली। फिलहाल भोपाल के एम्स हॉस्पिटल में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स पर कई जख्म थे।

आरोपी गिरफ्तार

करीब छह दिन बाद पुलिस ने रेप के आरोपी सलमान को गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया। आज उसे रायसेन ले जाया जा रहा था। इस बीच उसने पुलिस को चकमा दे कर बंदूक छीनने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल नहीं हुआ।

Created On :  

Tags

Next Story