List of Rich and Poor MLAs: सबसे अमीर और गरीब विधायक की लिस्ट जारी, बीजेपी-कांग्रेस पार्टी के नेताओं को पास है करोड़ों रुपए की संपत्ति, जानिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में विधायकों की संपत्ति को जनने के लिए हर नागरिक उत्सुक रहते हैं। इससे जुड़ी हाल ही में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने एक रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 4,092 विधायकों पर आधारित है, जिसमें उनकी संपत्ति का आंकलन किया गया है। इस रिपोर्ट में सबसे ऊपर महाराष्ट्र और सबसे निचे पश्चिम बंगाल के विधायक का नाम शामिल है। दोनों नेताओं को काफी बड़ा आर्थिक अंतर है। ऐसे में आइए जानते है...
यह भी पढ़े -बीजेपी ने राजस्थान में नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी, 34 सदस्यों को किया शामिल, 7 महिलाएं भी मौजूद
भारत का सबसे अमिर विधायक?
एडीआर ने महाराष्ट्र बीजेपी विधायक पराग शाह का सबसे ऊपर नाम शामिल किया है। वे घाटकोपर ईस्ट इलाके का प्रतिनिधि कर रहे है। सूची में उनकी कुल संपत्ति लगभग 3,383 करोड़ रुपए बताई गई हैं। वे इसी सीट से दो बार के विधायक चुनाकर आए हैं। पराग शाह गुजराती जैन समुदाय से आते है। उन्होंने वाणिज्य में स्नातक की डिग्री हासिल की है। शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने 1991 में अपने परिवार के व्यवसाय को ज्वाइन किया था। इसके बाद वे एक सफल रियल एस्टेट डेवलपर साबित हुए और साल 2002 में उन्होंने मैन इंफ्राकस्ट्रक्शन लिमिटेड की स्थापना की, इसे साल 2010 में लिस्टेड कर दिया गया।
भारत का सबसे गरीब विधायक?
एडीआर ने पश्चिम बंगाल के बीजेपी विधायक निर्मल कुमार धारा का नाम सबसे कम संपत्ति में दर्ज किया है। उनके पास कुल संपत्ति सिर्फ 1,700 रुपए दर्ज की है। यानी वे भारत के सबसे गरीब विधायक है।
यह भी पढ़े -वोट चोरी के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने निर्वाचन कार्यालय तक निकाला मार्च, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बीच में ही वाटर कैनन से खदेड़ा
दो से पांच नंबर पर कौन है विधायक?
- इस सूची में दूसरे स्थान पर कर्नाटक कांग्रेस विधायक डीके शिवकुमार है, उनके पास कुल 1,413 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
- तीसरे स्थान पर कर्नाटक निर्दलिय विधायक के के.एच. पुत्तस्वामी गौड़ा है, उनके पास 1,267 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
- चौथे पायदान पर कर्नाटक कांग्रेस विधायक प्रिय कृष्णा है, उनके पास 1,156 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
- पांचवें नंबर पर आंध्र प्रदेश के विधायक चंद्रबाबू नायडू है। वे तेलुगू देशम पार्टी के नेता है। उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
सबसे अमीर विधायकों वाला राज्य?
- कर्नाटक के 31 विधायकों के पास कुल 14,179 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है।
- महाराष्ट्र में लगभग 286 विधायक करोड़पति हैं। उनके पास कुल 12,424 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
- आंध्र प्रदेश के 27 विधायक सबसे अमीर विधायक है। उनके पास कुल 14,179 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
इस पार्टी में सबसे है अमीर विधायक
- बीजेपी में कुल 1,653 विधायक शामिल है। औसत 15.89 करोड़ रुपए प्रति विधायक संपत्ति है।
- कांग्रेस के पास 646 विधायक अमीर है। उनकी संपत्ति औसत 26.86 करोड़ रुपए प्रति विधायक है।
Created On :   27 Nov 2025 9:17 PM IST













