Rajasthan News: बीजेपी ने राजस्थान में नई कार्यकारिणी कि लिस्ट की जारी, 34 सदस्यों को किया शामिल, 7 महिलाएं भी मौजूद

बीजेपी ने राजस्थान में नई कार्यकारिणी कि लिस्ट की जारी, 34 सदस्यों को किया शामिल, 7 महिलाएं भी मौजूद
राजस्थान की नई टीम में सभी जिलों का प्रतिनिधित्व करने की कोशिश की गई है। प्रदेश में पार्टी को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद से ही अपनी 34 सदस्य के साथ प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 7 मंत्री और 7 प्रवक्ता शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की संस्तुति के बाद सूची जारी की थी। इस सूची में सात महिलाओं को भी शामिल किया गया है और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा सभी जिलों पर धअयान देने के साथ जातीय समीकरण पर भी फोकस किया गया है।

कार्यकारिणी में जिलों को भी महत्व दिया गया

प्रदेश की नई टीम में सभी जिलों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। इसमें श्रीगंगानगर से सरदार सुरेंद्र पाल सिंह को उपाध्यक्ष, झुंझनु से मुकेश दाधीच को उपाध्यक्ष, पाली से नाहर सिंह जोधा को उपाध्यक्ष, बीकानेर से बिहारी लाल विश्नोई को उपाध्यक्ष, कोटा से छगन माहुर को उपाध्यक्ष, बांसवाड़ा से हकरू माइंडा को उपाध्यक्ष नागौर से ज्योति मिश्रा को उपाध्यक्ष, उदयपुर से अलका मुनढा को उपाध्यक्ष, अजमेर से सरिता गेनां को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, करीब 4 लोगों को महामंत्री बनाया गया है, जिसमें श्रवण सिंह बागड़ी, हनुमानगढ़ से कैलाश मेघवाल, दौसा से भूपेंद्र सैनी और अजमेर से मिथिलेश गौतम शामिल हैं।

7 मंत्री और 7 प्रवक्ता शामिल

राजस्थान में 7 लोगों को मंत्री पद के लिए चुना गया है। जिसमें नारायण मीणा, अजित मांडन, अपूर्वा सिंह, आईदान सिंह भाटी, एकता अग्रवाल, नारायण पुरोहित और सीताराम पोसवाल शामिल हैं। इनके अलावा, पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष और श्याम अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है।

7 प्रवक्ताओं को भी शामिल किया गया है। जिसमें कैलाश वर्मा, कुलदीप धनखड़, रामलला शर्मा, दशरथ सिंह, मदन प्रजापत, राखी राठौड़ और स्टेफी चौहान हैं। साथ ही सोशल मीडिया टीम में हीरेंद्र कौशिक को प्रभारी, अविनाश जोशी को आईटी प्रभारी और प्रमोद कुमार वशिष्ठ को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Created On :   27 Nov 2025 4:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story