Cyclone Senyar: चक्रवाती तूफान सेन्यार बढ़ रहा आगे, देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?

चक्रवाती तूफान सेन्यार बढ़ रहा आगे, देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?
मलक्का जलजडमरूमध्य के ऊपर एक गहरा दबाव बना है, जो चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से बड़ा अपडेट जारी किया गया है। ऐसा बताया गया है कि मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान 'सेन्यार' में बदल गया है। ये तूफान बुधवार 26 नवबंर को दोपहर तक इंडोनेशिया के तट से टकराने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते छह घंटों में सिस्टम ने करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए तूफान का रूप लिया है। इस वजह से ही दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ-साथ भारत के तटीय क्षेत्रों का भी मौसम बदल गया है। बता दें, मलक्का जलडमरूमध्य वो स्थान है, जो अंडमान सागर को दक्षिणी चीन सागर से जोड़ता है। इसके चलते ही यहां पर कोई भी तूफान बनता है वो भारत के पूर्वी तटों में असर दिखाता है।

अंडमान और निकोबार में बारिश की चेतावनी

चक्रवाती तूफान का सबसे पहला असर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग की तरफ से अपने राष्ट्रीय बुलेटिन में भी ये बताया गया है कि एक दो दिनों में कई जगहों पर भारी से भी बहुत भारी बारिश होगी। इसके बाद तेज हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

बंगाल की खाड़ी में क्या हैं हाल?

मलक्का जलडमरूमध्य वाले तूफान के अलावा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में भी एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। मौमस विभाग के मुताबिक, ये सिस्टम आने वाले एक दो दिनों में अवदाब में भी तब्दील हो सतका है।

तमिलनाडु में भारी बारिश

चक्रवाती तूफान के चलते भारी बारिश और जलभराव भी देखने को मिल सकता है। तमिलनाडु में भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिसके चलते ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है और स्कूल-कॉलेज की भी छुट्टी कर दी है।

Created On :   26 Nov 2025 4:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story