Karnataka Politics: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलाव की अटकलें हुए तेज, कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने जारी किया बयान, डिप्टी सीएम ने सीक्रेट डील का किया जिक्र

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में सरकार नेतृत्व की अटकलें तेजी पार है। इस बीच कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने उन अटकलों पर कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी से चर्चा होने के बाद समस्या का समाधान किया जाएगा। यह बयान उनका ऐसे समय पर आया है, जब राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के अंदर संघर्ष तेज हो गया है।
यह भी पढ़े -कर्नाटक में सियासी अटकलों के बीच कांग्रेस प्रमुख खड़गे के साथ दिखे डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार
क्या बोले पार्टी चीफ?
मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति के बारे में कहा, "सोनिया गांधी और राहुल गांधी से चर्चा करूंगा...फिर इस मुद्दे का समाधान किया जाएगा।" कर्नाटक सरकार का 20 नवंबर को ढाई साल पूरे हो गए थे। इसके बाद से सरकार नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों ने गति पकड़ ली है। इतना ही नहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समर्थक विधायकों ने दिल्ली में पार्टी हाई कमान से इस संबंध में मुलाकात की खबरें भी सामने आई थी।
दावा किया जा रहा है कि साल 2023 में कांग्रेस सत्ता में आई थी तो मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और डिप्टी सीएम के बीच कथित सत्ता साझेदारी का समझौता हुआ था। यानी ढाई साल डीके शिवकुमार सीएम बनेंगे और ढाई साल सिद्धरमैया।
यह भी पढ़े -भाजपा का कर्नाटक सरकार पर निशाना, कई क्रिमिनल केस में पुलिस अधिकारियों के शामिल होने का आरोप
सीएम और डिप्टी सीएम ने कही ये बात
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने हालिया बयान में कहा था कि वे अपना पूरा पांच वर्षिय कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। साथ ही कहा था कि भविष्य में बजट भी पेश करना जारी रखेंगे। वहीं, डीके शिवकुमार ने बीते मंगलवार को इस संबंध में एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री परिवर्तन वाले मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर कोई बात नहीं करेंगे। क्योंकि यह पार्टी के अंदर चार-पांच लोगों के बीच की एक गोपनीय डील है। उन्होंने खुद पर भरोसा है।
क्या है सीक्रेट डील?
कांग्रेस के नेताओं की तरफ से हाल ही में बताया गया है कि सरकार के गठन के ढाई साल पूरे होने मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाएगा। वहीं सिद्धारमैया के करीबी नेताओं ने बताया था कि ऐसा कोई समझौता नहीं किया गया था। इस संबंध में डीके शिवकुमार के समर्थक नेता स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं।
Created On :   26 Nov 2025 6:21 PM IST












