- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- सातारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष के दो...
Pune News: सातारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष के दो भाई लिप्त

- टीईटी पेपर लीक मामला प्रमुख राजनीतिक दाल के नेता का कनेक्शन
- जय हनुमान करियर अकादमी चलाते है गायकवाड़ बंधु
भास्कर न्यूज, पुणे-सातारा। राज्य सरकार द्वारा ली जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पेपर लीक मामले में राजनीतिक एंगल आ गया है। जिन 18 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है उनमें दो लोग सातारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाई हैं। गिरोह का मुख्य सूत्रधार महेश गायकवाड़ और संदीप भगवान गायकवाड़ दोनों की लिप्तता पाई गई है। इसके चलते प्रमोद गायकवाड़ का राजनैतिक भविष्य दांव पर लग गया है। विरोधियों ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है। जिला परिषद चुनाव में मसूर गुट से प्रमोद चुनाव लड़ना चाहते थे, इससे पहले ही उनके दोनों भाइयों के कारनामे उजागर हो गए।
-जय हनुमान करियर अकादमी चलाते है गायकवाड़ बंधु
ज्ञात हो कि कोल्हापुर जिले के मुरगुड़ क्षेत्र में मामला शनिवार आधी रात को उजागर हुआ। रविवार को 9 और सोमवार को 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें ये दोनों भाई शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद गायकवाड़, महेश गायकवाड़ और संदीप गायकवाड़ तीनों भाई सातारा के बेलवाड़ी में जय हनुमान करियर अकादमी चलाते हैं। अकादमी में विद्यार्थियों को भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण दिया जाता है। संदीप सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं। महेश गायकवाड़ की पहचान इलाके में ऐसे व्यक्ति के रूप में है जो खूब सोने के गहने पहनकर घूमता है। प्रमोद गायकवाड़ राजनीति में सक्रिय हैं और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। वे सातारा जिला परिषद के मसूर जिला परिषद गुट से चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक हैं।
Created On :   26 Nov 2025 4:35 PM IST












