Pune City News: डेक्कन इलेवन प्रीमियर लीग में रायनोस, बुल्स और वुल्व्स की जीत

डेक्कन इलेवन प्रीमियर लीग  में  रायनोस, बुल्स और वुल्व्स की जीत
अर्नव मिरासदार के निर्णायक गोल से जीत पक्की

भास्कर न्यूज, पुणे। तीसरे डेक्कन इलेवन प्रीमियर लीग में डेक्कन रायनोस, डेक्कन बुल्स और डेक्कन वुल्व्स ने शानदार प्रदर्शन कर अपने-अपने मैच जीत लिए। कर्वेनगर स्थित सेवासदन स्कूल के मैदान में अंडर-12 वर्ग के खेले गए में मैच में रायनोस ने लगातार दो जीत हासिल की। पहले मैच में अन्वित केलकर के गोल की मदद से रायनोस ने डेक्कन डॉल्फिंस को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में पार्थ अफले और अर्नव शिंदे के गोल से रायनोस ने डेक्कन बुल्स को 2-0 से पराजित किया। इसी ग्रुप में डेक्कन टाइगर्स और डेक्कन स्कॉर्पियंस का मैच बिना गोल के बराबरी पर खत्म हुआ।

-अर्नव मिरासदार के निर्णायक गोल से जीत पक्की

अन्य मैचों में डेक्कन वुल्व्स ने डेक्कन टाइगर्स को 1-0 से हराया। ऋग्वेद महाडिक ने 32वें मिनट में गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। डेक्कन बुल्स ने डेक्कन स्कॉर्पियंस को 2-1 से पराजित किया। जय गोडबोले ने 6वें मिनट में गोल कर बुल्स को बढ़त दिलाई, आनंदी मोघे ने 18वें मिनट में स्कॉर्पियंस के लिए बराबरी का गोल किया। फिर अर्नव मिरासदार के निर्णायक गोल से बुल्स ने जीत पक्की की।

Created On :   25 Nov 2025 7:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story