- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- लोयोला कप: अंडर-14 का खिताब सेंट...
Pune City News: लोयोला कप: अंडर-14 का खिताब सेंट विंसेंट्स एच.एस. ने जीता

- फाइनल में एन. पेटिट टेक्निकल स्कूल को 2-1 से हराया
- उपविजेता की ओर से एकमात्र गोल तविश खैरनार ने दागा
भास्कर न्यूज, पुणे। लोयोला फुटबॉल कप के अंडर-14 ग्रुप का खिताब सेंट विंसेंट्स एच.एस. ने जीता। फाइन मकाबले में सेंट विंसेंट्स ने जे. एन. पेटिट टेक्निकल स्कूल को 2-1 से हराया। जोएल चेरियम ने 15वें मिनट में गोल दाग कर टीम के लिए खाता खोला। उसके बाद और वेदांत शिवसागर ने 34वें मिनट में गोल दाग कर टीम को बढ़त दिला दी। दोनों गोल टीम की जीत में निर्णायक साबित हुआ।
-उपविजेता की ओर से एकमात्र गोल तविश खैरनार ने दागा
पाषाण स्थित लोयोला एच.एस. मैदान पर खेले गए मैच में उपविजेता टीम जे. एन. पेटिट टेक्निकल स्कूल की ओर से एकमात्र गोल तविश खैरनार ने दागा। 9वें मिनट में उन्होंने गोल किया। टाटा ऑटोकैंप के उपाध्यक्ष अरविंद गोयल के हाथों ट्रॉफी प्रदान किया गया। शालंद्र अग्रवाल, गौरव चौधरी (ग्रुप सीएफओ टाटा ऑटोकैंप), विशाल खानोरकर (सेंट्रल पर्चेस हेड), सुप्रिया पाटिल (उप-व्यवस्थापक, एच आर) तथा फादर नेल्टन, फादर एग्नेलो मस्कारेन्हास, नितिन जोशी (अध्यक्ष), रोहित नाईक (सचिव) और प्रतीक जावले (कोषाध्यक्ष) उपस्थित थे.
Created On :   25 Nov 2025 6:06 PM IST












