Pune City News: चरित्र पर शक कर पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला

चरित्र पर शक कर पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
खड़की पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज, पुणे। चरित्र पर शक कर पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पति ने शराब के नशे में सड़क पर बैठे-बैठे पत्नी के सिर, चेहरे और हाथों पर लोहे के हथियार से वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की। खड़की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम केतन वसंत जगताप (35) है। पीड़ित 29 वर्षीय महिला ने खड़की पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

घटना 22 नवंबर तड़के ढाई बजे औंध रोड स्थित डाक विभाग कार्यालय के पास हुई। जानकारी के अनुसार पीड़िता और केतन जगताप का प्रेम विवाह हुए 11 साल हो चुके हैं। महिला अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती है। 22 नवंबर रात दोनों ने साथ में शराब पी थी। उसके बाद वे दोनों औंध रोड पर स्थित पतंजलि दुकान के पास चबूतरे पर बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान केतन जगताप ने पत्नी के चरित्र पर शक जताते हुए उस पर आरोप लगाना शुरू किया और गाली-गलौज की। बातों ही बातों में पति ने एक्टिवा की डिक्की से लोहे का हथियार निकाला और पत्नी पर हमला कर दिया। पहले उसने महिला के सिर, नाक और ठुड्डी पर वार किए। जब पीड़िता ने खुद को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके दोनों हाथों के पास भी वार किए।

Created On :   25 Nov 2025 3:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story