Pune City News: आयजीयू पुणे जूनियर लेडीज गोल्फ की चैंपियन बनीं रिया जादोन

आयजीयू पुणे जूनियर लेडीज गोल्फ की चैंपियन बनीं रिया जादोन
  • 'ए' और 'बी' ग्रुप में 215 अंकों के साथ उन्होंने 7 शॉट की निर्णायक बढ़त बनाई
  • टॉप पोजिशन पर रहने के बावजूद दबाव होता है

भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे गोल्फ क्लब में खेली गई आयजीयू पुणे लेडीज एंड जूनियर गर्ल्स गोल्फ का खिताब अपने नाम किया। पुणे गोल्फ क्लब के पूर्व कप्तान इक्रम खान के हाथों रिया को ट्रॉफी प्रदान की गई। अंतिम राउंड में रिया ने नौ स्ट्रोक की बढ़त के साथ 74 अंकों के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के 'ए' और 'बी' ग्रुप में कुल 215 अंकों के साथ उन्होंने 7 शॉट की स्पष्ट बढ़त से जीत दर्ज की। रिया ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्ट्रोक प्ले दिखाया।

-टॉप पोजिशन पर रहने के बावजूद दबाव होता है

पुणे गोल्फ क्लब के पूर्व कप्तान इक्रम खान ने कहा कि गोल्फ अब पूरे देश में व्यापक रूप से लोकप्रिय हो रहा है। विशेष रूप से लड़कियां इस खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इसलिए युवाओं को गोल्फ में भाग लेने और भविष्य में अधिक अवसर पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। गुड़गांव स्थित डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में अनिता चंद और दीपिंदर कुल्लर के मार्गदर्शन में रिया प्रशिक्षण लेती हैं। रिया ने कहा कि जब आप टॉप पर होते हैं, तब भी दबाव रहता है क्योंकि आप केवल जीतने के लिए नहीं बल्कि अपना सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खेलने का प्रयास कर रहे होते हैं।

Created On :   26 Nov 2025 5:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story