Pune City News: सांसद खेल महोत्सव का समापन कल, अभिनेता अक्षय कुमार रहेंगे मौजूद

सांसद खेल महोत्सव का समापन कल, अभिनेता अक्षय कुमार रहेंगे मौजूद
दो सप्ताह तक चली स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे के सांसद और केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल की पहल पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन गुरुवार (27 नवंबर) को होगा। समापन अवसर पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार मौजूद रहेंगे। इस खेल महोत्सव के तहत दो सप्ताह से लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा था। इसमें बाल वर्ग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं से लेकर दिव्यांगों तक सभी ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पुणे शहर के 29 मैदानों और खेल परिसरों में 37 खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें 40 हजार से अधिक बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस स्पर्धा के विजेताओं के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। यह समापन समारोह गुरुवार को शाम 5 बजे गणेश कला क्रीडा मंच में होगा। इस बारे में सांसद मुरलीधर मोहोल ने बताया कि खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार अक्षय कुमार उपस्थित रहेंगे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ. प्रवीण दबड़घाव की उपस्थिति में यह समारोह संपन्न होगा। इस अवसर पर खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंजलि भागवत, मुख्य समन्वयक मनोज एरंडे, ओलिंपियन रेखा भिड़े, पूर्व कबड्डी खिलाड़ी शांताराम जाधव समेत सैकडों वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

Created On :   26 Nov 2025 2:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story