मौसम अपडेट: पहाड़ों पर बर्फबारी, तो तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान का खतरा, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में ठंड का मौसम चल रहा है। उत्तर भारत में दिन पर दिन ठंड बढ़ रही और तापमान में गिरावट देखी जा रही है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिसका असर मैदानी इलाकों में साफ देखा जाएगा। वहीं, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का दौर जारी हो रहा है। जिसका असर दक्षिण भारत पर दिखाई देगा। आने वाले 24 घंटे के अंदर-अंदर अंडमान सागर में मौसम करवट ले सकता है। साथ ही कई राज्यों में बारिश का दौर देखा जा सकता है।
चक्रवाती तूफान टकरा सकता है जल्द
आने वाले 24 घंटे के अंदर-अंदर अंडमान और निकोबार द्वीप में मौसम बदल सकता है। स्काईमेट के मुताबिक, आने वाले 48 घंटों के समय चक्रवाती तूफान के टकराने के संदेश हैं। इस अवधि में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बादल भी गरज और बरस सकते हैं।
किन राज्यों में बारिश के आसार?
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश हो सकती है। जिसमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा के साथ बंगाल के तटीय क्षेत्र शामिल हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर लगातार तापमान गिर रहा है। साथ ही कोहरा और कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। लोगों में ठिठुरन बनी हुई है और एक्यूआई के खराब श्रेणी में होने की वजह से विजिबिलिटी भी कम है। दिल्ली का तापमान में एक डिजिट में दर्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़े -लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा शादी से लौट रही अल्टो कार नहर में गिरी, 5 की मौत, एक घायल
उत्तर प्रदेश और बिहार में कैसा है मौसम?
यूपी और बिहार की ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन ठंड में कोई कमी नहीं आएगी। दिन में धूप रहेगी लेकिन शाम और सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। वहीं, यूपी बिहार के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। यूपी-बिहार में दिन में धूप निकल सकती है लेकिन रात होने तक दोनों ही राज्यों में ठंड बढ़ने लगेगी।
Created On :   26 Nov 2025 11:19 AM IST












