Ram Mandir Flag Hoisting: ध्वजारोहण के बाद राम मंदिर हुआ पूरा, जानें कौन है यहां का मालिक, किसके पास जाता है दान का पैसा?

राम मंदिर में ध्वजारोहण के बाद अब ये मंदिर पूरा हो गया है। राम मंदिर के मालिक को रामलला है, लेकिन जानें इसका पूरा पैसा कहां जाता है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अयोध्या में आज राम मंदिर का निर्माण पूर्ण रूप से हो पूरा गया है। राम मंदिर के शिखर पर आज ध्वजारोहण हुआ है। आज राम मंदिर के शीर्ष पर केसरिया आभा से चमकता हुआ पावन ध्वज फहरा दिया गया है। राम मंदिर पर ये धर्मध्वज आस्था का प्रतीक तो है ही, साथ ही उस गौरव और समृद्ध परंपरा का भी संकेत है जिसको अयोध्या ने लंबे समय से समेटा हुआ है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि राम मंदिर का असली मालिक कौन है और यहां पर दान किए गए पैसे किसके पास जाते हैं।

किसके पास है राम मंदिर का मालिकाना हक?

अयोध्या में राम मंदिर आस्था के केंद्र के साथ करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास और दान का सबसे बड़ा तीर्थस्थान है। राम मंदिर के कानूनी मालिक के बारे में जानें तो, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में राम मंदिर की विवादित भूमि का असली कानूनी मालिक रामलला को माना है। ये फैसला अदालत ने विस्तृत सुनवाई के बाद लिया था, इसमें ये माना गया था कि सदियों से ये भूमि राम लला की विरासत का हिस्सा है। बता दें, रामलला कानूनी मालिक हैं, लेकिन इनकी देखरेख और निर्माण की पूरी जिम्मेदारी भारत सरकार की तरफ से फरवरी 2020 में बनाए गए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हाथों में है। यही ट्रस्ट मंदिर के प्रबंधन से लेकर दान राशि के संचालन तक का सारा काम देखता है।

कौन रखता है दान का सारा पैसा?

राम मंदिर के अंदर आने वाला छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा दान इस ट्रस्ट के खाते में ही आता है। दान देने वालों में आम भक्तों के साथ-साथ बड़ी कंंपनियां भी शामिल हैं। नकद दान देने के साथ-साथ लोग सोना-चांदी जैसी बहुमुल्य वस्तुएं अर्पित करता है। इन दोनों का ही हिसाब बहुत ही ज्यादा पारदर्शी तरह से दर्ज किया जाता है। मंदिर के परिसर में कई दान काउंटर भी हैं, जहां पर रसीदें जमा की जाती हैं। दान पात्रों से राशि निकालने की प्रक्रिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों और ट्रस्ट के सदस्यों के पास पूरी निगरानी के साथ होती है।

Created On :   25 Nov 2025 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story