PM Modi In Ayodhya: अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो, कुछ ही देर में राम मंदिर पर फहराएंगे धर्मध्वज, भक्तों में खुशी की लहर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (25 नवंबर) को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच गए हैं जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। राम मंदिर में ध्वजारोहण करने से पहले पीएम मोदी ने रोड शो किया। रोड शो का वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोगों को हाथों में भारत का झंडा लिए बेहद उत्साह में देखा जा सकता है। पीएम की सेफ्टी के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पीएम मोदी का स्वागत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को फूलों का गुलदस्ता दे कर स्वागत किया है।
यह भी पढ़े -बयानबाजी करने से थक नहीं रही RJD, CM पद को लेकर एक बार फिर मृत्युंजय तिवार का प्रहार, बोले- BJP हड़प लेगी पद
उपमुख्यंत्री ने का कहा?
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि PM मोदी आज यहां आ रहे हैं, हम सभी UP में उत्साहित हैं। दुनिया आज सनातन संस्कृति के शिखर को देखेगी जब ध्वजारोहण होगा। यह हजारों सालों के संघर्ष का नतीजा है। इसका सालों से इंतजार था। मैं PM का आभार व्यक्त करता हूं। यह एक शुभ दिन है।
देश के कोने-कोने से आए भक्त
आज राम विवाह पंचमी के मौके पर देश भर के भक्त अयोध्या शहर में हैं। ललितपुर के एक भक्त, घनश्याम दास ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कल दर्शन किए। अब मैं छोटी छावनी में गुरु के पास जा रहा हूं। शहर बहुत सुंदर है। PM आज यहां आ रहे हैं, वे दर्शन करेंगे।
भक्तों में खुशी की लहर
श्री राम के एक बुज़ुर्ग भक्त ने कहा कि मैं दर्शन के लिए जा रही हूं। ये दोनों जो मुझे पकड़े हुए हैं, मेरी बेटियां हैं। अयोध्या आज बहुत सुंदर है। मैं भगवान के दर्शन के लिए जा रही हूं।
प्रसाद की उत्तम व्यवस्था
आज अयोध्या में सुरक्षा मैनेजमेंट के लिए तैनात पुलिसवालों और सुरक्षा बलों और भक्तों के लिए भंडारा (कम्युनिटी मील) का इंतजाम किया गया है।
Created On :   25 Nov 2025 10:40 AM IST












