Bihar Minister Portfolio: बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा, बीजेपी ने नीतीश कुमार से छीना गृहमंत्री पद, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की एनडीए सरकार में आज विभागों का बंटवार हो गया है। दिलचस्प बात यह रही है कि बीजेपी ने सभी बड़े विभागों पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा नीतीश कुमार से भी गृहमंत्री पद बीजेपी के खेमें में चला गया है। जो हमेशा से नीतीश कुमार के पास ही रहा है। बीते गुरुवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें से 18 मंत्रियों को विभाग बांट गए गए हैं।
यह भी पढ़े -नीतीश कुमार का शपथ लेने से पहले लालू के आवास पर जाने का वीडियो हो रहा वायरल, जानें क्या है सच्चाई
नई सरकार में सबसे अहम गृह मंत्री पद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास चला गया है, जो 20 तक नीतीश कुमार के पास था। डिप्टी सीएम बीजेपी कोटा से आते है और अब वे बिहार की कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसके अलावा बीजेपी कोटे से बने मंत्री रामकृपाल यादव को कृषि विभाग दिया गया है। इन दोनों मंत्रालयों को सरकार में प्रमुख माना जता है। 26 में से 18 मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। शेष मंत्रियों को भी बहुत जल्द विभाग सौंपे जा सकते हैं।
किसके पास कौन सा मंत्री पद
- डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को दो विभाग मिले है, पहला- भूमि एवं राजस्व विभाग और दूसरा- खान एवं भूत तत्व विभाग।
- मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि विभाग दिया गया है।
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को उद्योग मंत्री बनाया गया है।
- नितिन नवीन के पास पत्र निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- रामकृपाल यादव को कृषि मंत्री बनाया गया है।
- संजय टाइगर के पास श्रम संसाधन विभाग रहेगा।
- अरुण शंकर प्रसाद के पास पर्यटन विभाग और कला संस्कृति एवं युवा विभाग दिया गया है।
यह भी पढ़े -'घुसपैठियों को भारत का नागरिक बनाना चाहता है विपक्ष', एसआईआर विवाद पर एसपी सिंह बघेल का पलटवार
- सुरेंद्र मेहता के पास पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग रहेगा।
- नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
- रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिला है।
- लखेद्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिया गया है।
- श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी की विभाग और खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
- प्रमोद चंद्रवंशी को सहकारिता एवं पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है।
- LJPR कोटे में गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।
- HAM कोटे में लघु जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।
- संतोष सुमन के विभाग में कोई परिवर्तन नहीं किया है, उनके पास लघु जल संसाधन विभाग रहेगा।
- दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग के मंत्री बनाया गया है।
Created On :   21 Nov 2025 5:54 PM IST












