मौसम अपडेट: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, यूपी के तापमान में लगातार गिरावट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में भी लगातार सर्दी बढ़ रही है। वहीं, तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का मौसम साफ रहने वााल है लेकिन सुबह और शाम के वक्त कई जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। जिससे फिर से ठंड बढ़ सकती है और लोगों में ठिठुरन महसूस हो सकती है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में ठंड बढ़ रही है।
दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर तीखी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। लगातार ठंड बढ़ रही है और लोगों में ठिठुरन देखी जा रही है। वहीं, 27 नवंबर से करीब 2 दिसंबर तक अधिकतम तामपान में भी गिरावट देखी जा सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 9 से 12 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली के प्रदूषण की बात करें तो, वो लगातार कुछ समय से गंभीर श्रेणी में ही दर्ज किया जा रहा है।
यह भी पढ़े -'ज्यूडिशियरी में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं', आईएएनएस साक्षात्कार में बोले पूर्व सीजेआई बीआर गवई
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट आ रही है। उत्तर प्रदेश के कानपुर का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में मौसम ज्यादा नहीं बदलेगा और शुष्क भी रहने की संभावना है। आने वाले एक दो दिनों तक मध्यम कोहरा छाया रह सकता है और लोगों में ठिठुरन भी देखने को मिल सकती है।
बिहार में बढ़ रही ठंड
बिहार में सर्दी ने दस्तक दे दी है और न्यूनतम तापमान एक डिग्री में दर्ज किया गया है। पटना के साथ-साथ पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान गिर रहा है और सर्दी में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा और ऐसा ही मौसम रहना वाला है।
यह भी पढ़े -ट्रंप ने नेशनल गार्ड्स पर हमले को बताया 'आतंकी कृत्य', वाशिंगटन में 500 और सैनिकों को भेजने का दिया आदेश
दक्षिण भारत में बारिश के आसार
चक्रवाती तूफान सेन्यार को लेकर अलग-अलग पूर्वानुमान नजर आ रहे हैं। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। जिसमें तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।
Created On :   27 Nov 2025 11:43 AM IST













