Ghosi By Election: यूपी की इस सीट को लेकर सचिवालय ने जारी कर दिए आदेश, जानें कब होंगे उपचुनाव?

यूपी की इस सीट को लेकर सचिवालय ने जारी कर दिए आदेश, जानें कब होंगे उपचुनाव?
उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी सीट खाली हो गई है और इस पर उपचुनाव होने वाले हैं। विधानसभा सचिवालय की तरफ से जानकारी दे दी गई है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से उपचुनाव होने वाले हैं। विधानसभा सचिवालय की तरफ से घोषमा की गई है कि मऊ की घोसी विधानसभा सीट खाली हो गई है। समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया था और इसके बाद ही ये सीट खाली हो गई है। इसके बाद अब जल्द से जल्द इस सीट पर उपचुनाव करवाया जाएगा। विधानसभा सचिवालय की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जिसको लेकर राज्यपाल, सीएम विधानसभा सदस्य, डीएम मऊ और मुख्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी के साथ-साथ सभी संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई है। इसलिए ही छह महीने के अंदर-अंदर ही घोसी सीट पर उपचुनाव होंगे।

घोसी सीट हुई खाली

घोसी विधानसभा सीट पर सपा विधायक सुधाकर सिंह थे। सपा विधायक सुधाकर सिंह काफी समय से बीमार थे और बीते हफ्ते 20 नवंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। नियमों के अनुसार अगर किसी भी जन प्रतिनिधि की मृत्यु हो जाती है, आयोग्य ठहराए जाने या इस्तीफा देने का बाद भी अगर कोई सीट खाली हो जाती है तो उस पर छह महीने के अंदर-अंदर उपचुनाव करवा दिए जाते हैं। मऊ की घोसी विधानसभा सीट बहुत ही ज्यादा चर्चित रही है और साल 2022 के बाद इस सीट पर अब बार उपचुनाव होंगे।

बीजेपी को हराया था सुधाकर सिंह ने

बता दें, दारा सिंह के इस्तीफे के बाद घोसी सीट पर साल 2023 में बीजेपी ने एक बार फिर से दारा सिंह चौहान को टिकट दिया था और सपा ने सुधाकर सिंह को इस सीट से उतारा था। इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह को 50 हजार वोटों से हार मिली थी और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जीत हासिल हुई थी।

Created On :   27 Nov 2025 12:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story