Commonweath Games 2030: 'भारत के लिए यह गौरव का क्षण' केंद्रीय खेल मंत्री मांडवियान ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर दी प्रतिक्रिया

भारत के लिए यह गौरव का क्षण केंद्रीय खेल मंत्री मांडवियान ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवियान ने कहा कि मेजाबनी के इस निर्णय से भारत के लिए यह गौरव का क्षण है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर रहा है। इस बार का आयोजन अहमदाबाद में होने वाला है। जो साल 2030 में होगा। इसको लेकर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवियान ने कहा कि मेजाबनी के इस निर्णय से भारत के लिए यह गौरव का क्षण है। क्योंकि देश साल 2047 तक खेलों की दुनिया में एक महाशक्ति बनाने का प्रयास कर रहा है।

क्या बोले केंद्रीय खेल मंत्री?

केंद्रीय खेल मंत्री ने बताया कि अमहदाबाद 2023 राष्ट्रपमंडल खेलों की मेजबानी करने वाला है। इसका अधिकार मिलने के बाद भारत के लिए गौरव का क्षण है। ऐसा इसलिए कि देश 2047 तक खेलों में महाशक्ति बनने की कोशिश कर रहा है। पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों की कार्यकारी बोर्ड की बैठक हुई। इसमें अहमदाबाद को प्रस्तावित मेजबानी करने पर विचार किया गया। इस 74 सदस्यों वाली आम सभा ने भारत की बोली पर मंजूरी दी है।

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के प्रमुख ने दी ये प्रतिक्रिया

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के प्रमुख डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने बताया, "यह कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के लिए एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत है। गेम्स रीसेट के बाद हम ग्लासगो 2026 की ओर शानदार तैयारी के साथ बढ़ रहे हैं, जहां हम कॉमनवेल्थ की 74 टीमों का स्वागत करेंगे। इसके बाद अहमदाबाद 2030 पर हमारी नजरें होंगी, जो कॉमनवेल्थ गेम्स के विशेष शताब्दी संस्करण की मेजबानी करेगा।"

उनका आगे कहना है, "भारत पैमाना, युवा ऊर्जा, महत्वाकांक्षा, समृद्ध संस्कृति, अपार खेल जुनून और प्रासंगिकता लाता है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 2034 गेम्स और उससे आगे की मेजबानी को लेकर कई देशों की रुचि है।"

Created On :   27 Nov 2025 1:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story