Commonweath Games 2030: 'हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना...' PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर दी ये प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्कॉटलैंट के ग्लासगो में कॉमननेल्थ स्पोर्ट्स की बोली में भारत ने विजय हासिल कर ली है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए आयोजित की गई थी। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुशी जाहिर की है। और प्रधानमंत्री ने इन ऐसिहासिक खेलों में शामिल होने वाले देशों का स्वागत किया है। बता दें कि भारत में इन खेलों का आयोजन अहमदाबाद में होने वाला है। जो दूसरे बार भारत को इन गेम्स की मेजबानी का मौका मिला है। इसके पहले साल 2010 में दिल्ली में आयोजित किए गए थे।
इस बोली में भारत का मुकाबला नाइजीरिया के अबुजा से था, जो भारत के अहमदाबाद ने अपने नाम कर लिया। वहीं, आगामी 2034 एडिशन के लिए कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने अफ्रीकी देश को विचार में रखा है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र सरकार IIT बंबई का नाम बदलने के लिए पीएम मोदी को लिखेगी पत्र, क्या होगा नया नाम?
प्रधानमंत्री ने कही ये बात
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मुझे खुशी है कि भारत ने शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम 2030 की मेजबानी की बोली जीत ली है। भारत के लोगों और खेल जगत को बधाई। हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना ने ही भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ हम इन ऐतिहासिक खेलों का बड़े उत्साह के साथ जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं। हम दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।"
केंद्रीय गृह मंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर कहा, "अहमदाबाद में 2030 के कॉमनवेल्थ खेलों की प्रतिष्ठित मेजबानी के लिए भारत की ओर से बोली जीतने पर सभी नागरिकों को बधाई। यह हमारे भारत को एक वैश्विक खेल केंद्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का प्रमाण है। एक दशक से भी अधिक की कड़ी मेहनत के बाद पीएम मोदी ने विश्व स्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया है और प्रभावी सरकार और टीम वर्क के माध्यम से हमारे देश की क्षमता को बढ़ाया है।"
Created On :   26 Nov 2025 10:48 PM IST













