Pakistan On Ram Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज तो बिलख उठा PAK, भारत के खिलाफ उगला जहर, यूएन को लगाई गुहार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर मंगलवार को धर्म ध्वज फहराए जाने के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है। पाक के विदेश मंत्रालय ने जलन के मारे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत में इस्लामोफोबिया, हेट स्पीच और नफरत से प्रेरित हमलों पर ध्यान देने की अपील की है। जिस देश में अल्पसंख्यकों का शोशण हो रहा है उस देश के विदेश मंत्रालय ने भारत पर अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करने भी का आरोप लगाय है। बस इतना ही नहीं बल्कि पाक ने 6 दिसंबर 1992 के दिन का भी जिक्र किया जिस दिन मस्जिद के ढांचे को गिराया गया था। हालांकि पड़ोसी मुल्क इस वक्त दांत पीसने के अलावा और कुछ नहीं कर सकता है।
पाकिस्तान ने फिर रोना-रोया
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए भारत पर झूठे आरोप लगाए। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने अयोध्या में ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद की जगह पर बने "राम मंदिर" पर झंडा फहराने पर गहरी चिंता जताई है। बाबरी मस्जिद, जो सदियों पुरानी पूजा की जगह थी, को 6 दिसंबर 1992 को गिरा दिया गया था। भारत में बाद की कानूनी प्रक्रिया, जिसमें जिम्मेदार लोगों को बरी कर दिया गया और गिराई गई मस्जिद की जगह पर मंदिर बनाने की इजाजत दी गई, अल्पसंख्यकों के प्रति भारतीय सरकार के भेदभाव वाले रवैये के बारे में बहुत कुछ बताती है।
आगे लिखा कि यह भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर दबाव के एक बड़े पैटर्न और बहुसंख्यक हिंदुत्व सोच के असर में मुस्लिम सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जानबूझकर खत्म करने की कोशिशों को दिखाता है। कई दूसरी ऐतिहासिक मस्जिदों को अब भी इसी तरह के अपमान या गिराए जाने के खतरों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि भारतीय मुसलमान लगातार बढ़ते सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हाशिए पर धकेले जाने का सामना कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है। पड़ोसी मुल्क ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया, हेट स्पीच और नफरत से प्रेरित हमलों पर ध्यान देने की अपील करता है। यूनाइटेड नेशंस और संबंधित इंटरनेशनल संस्थाओं को इस्लामिक विरासत की सुरक्षा और सभी माइनॉरिटीज के धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों की सुरक्षा पक्का करने में एक कंस्ट्रक्टिव भूमिका निभानी चाहिए।
पाक की भारत से अपील
मंत्रालय ने आगे कहा कि पाकिस्तान भारत सरकार से अपील करता है कि वह मुसलमानों समेत सभी धार्मिक समुदायों की सुरक्षा पक्का करके और इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स की जिम्मेदारियों के मुताबिक उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा करके अपनी जिम्मेदारियों को निभाए।
राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने कल उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर के शिखर पर भगवा रंग का धर्म ध्यवज फहराया। यह झंडा राम मंदिर के पूर्ण निर्माण और भगवान राम की वीरता का प्रतीक है। ध्वजारोहण के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
Created On :   26 Nov 2025 1:03 PM IST












