Pakistan Terror Attack: फायरिंग की आवाज से दहल उठा पाक, पेशावर में FC हेडक्वार्टर पर हमला, तहरीक-ए-तालिबान ने ली जिम्मेदारी

फायरिंग की आवाज से दहल उठा पाक, पेशावर में FC हेडक्वार्टर पर हमला, तहरीक-ए-तालिबान ने ली जिम्मेदारी
पाकिस्तान के पेशावर में आज सुबह धमाके की जोरदार आवाज सुनाई दी। बताया जा रहा है कि एफसी मुख्यालय पर बड़ा हमला हुआ है। धमाके की आवाज आते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंच इलाके का घेराव किया। टीटीपी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार (24 नवंबर) सुबह पाकिस्तान के पेशावर स्थित अर्धसैनिक बल (एफसी) के मुख्यालय पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया है। रॉयटर्स के अनुसार, फायरिंग की आवाज सुन कर सुरक्षा बल फौरन मौके पर पहुंचा और इलाके का घेराव किया। बताया जा रहा है कि इस तहरीक-ए-तालिबान ने इस हमले कि जिम्मेदारी ली है।

पेशावर में आत्मघाती हमला

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, एफसी हेडक्वाटर के गेट पर सुबह 8:10 बजे एक आत्मघाती हमला हुआ है। एक शख्स ने खुद को उड़ा दिया है। अटैक के बाद सुरक्षाबल एक्टिव हुए और कार्रवाई शुरू की। धमाके की आवाज इतनी भीषण थी कि इलाके में दहशत मच गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो शेयर की जिसमें धमाके की जोरदार आवाज सुनी जा सकती है।

पाक में बढ़ी आतंकी घटनाएं

आपको बता दें कि, बीते कई दिनों से पाकिस्तान में आतंकी हमलों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खास कर कि खैबर पख्तूनख्वा (केपी) और बलूचिस्तान से ऐसी कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे पहले नवंबर 2022 में टीटीपी ने सरकार के साथ शांति समझौता समाप्त कर दिया था। इसी के साथ पाकिस्तानी सेना, पुलिस और अन्य अफसरों पर अटैक की जिम्मेदारी ली थी। दूसरी तरफ, सितंबर में खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में एफसी हेडक्वाटर पर हुए हमले को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था। इस दौरान 6 जवानों ने अपनी जान से हाथ धो दिया था। वहीं, 5 आतंकियों की मौत हुई थी।

Created On :   24 Nov 2025 10:08 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story