Delhi Vivek Vihar Fire Incident: PM मोदी ने विवेक विहार आगजनी घटना पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में रविवार सुबह आगजनी की घटना सामने सामने आई थी। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। बता दें, इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा घायलों को 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़े -विधानसभा चुनाव खत्म होते ही एलपीजी के दाम बढ़ाना गलत, केंद्र सरकार वापस ले फैसला पी. विजयन
दिल्ली आगजनी घटना पर पीएम मोदी ने जताया शोक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'दिल्ली की शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। जिन लोगों की जान गई है, उनके परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।'
इसके अलावा घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "दिल्ली के विवेक विहार में हुई आगजनी की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन घायलों को सर्वोच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
यह भी पढ़े -ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट से 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को मिलेगा बल लेफ्टिनेंट जनरल सी.ए. कृष्णन (सेवानिवृत्त)
विवेक विहार में चार मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में लगी आग
बता दें, दिल्ली के विवेक विहार में रविवार सुबह एक चार मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी पुलिस को तड़के मिली थी। पुलिस ने बताया कि विवेक विहार पुलिस स्टेशन में सुबह 3.48 बजे एक पीसीआर कॉल आई थी।
वहीं, दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम का एक घंटे पहले ही अलर्ट मिल गया था। इसके बाद तुरंत कई टीमों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया। सुबह 5 बजे एक कुल 14 फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया।
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि इमारत के आगे और पीछे, दोनों तरफ बने फ्लैटों के कारण दमकलकर्मियों के लिए वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया था।
इस घटना में उप-आयुक्त (शाहदरा) राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि इमारत के आगे और पीछे दोनों तरफ बने प्लैटों के कारण दमकलकर्मियों के लिए पहुंचा मुश्किल हो गया था। आग की चपेट में आने वाला सबसे छोटा बच्चा डेढ़ साल का मासूम है। यह दूसरी मंजिल के पिछले हिस्से में चार अन्य लोगों के साथ मिला। आग बुझाने में करीबन 8 बज गए। इसके बाद ही सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया।
Created On :   3 May 2026 10:05 PM IST













