CM Suvendu Adhikari Advisor: CM सुवेंदु अधिकारी के सलाहकार होंगे पूर्व IAS सुब्रत गुप्ता, राज्यपाल से मिली मंजूरी, SIR के दौरान संभाली मिली थी अहम जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार का गठन हो गया है। इसके बाद से प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव भी शुरू हो गए हैं। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का सलाहकार बनाया गया है। इस संबंध में शनिवार को राज्य सरकार की तरफ से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। वह बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी रहे है। हाल ही में दिनों में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने सुब्रत गुप्ता को स्पेशल रोल ऑब्जर्वर बताया था।
यह भी पढ़े -सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेने पर जीतन राम मांझी बोले, लोगों को भाजपा सरकार से काफी उम्मीदें
राज्यपाल ने दी मंजूरी
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को उनके दायित्व से मुक्त कर दिया था। यह अधिसूचना कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी की गई है, जिसमें बताया कि राज्यपाल ने सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. सुब्रत गुप्ता को तत्काल प्रभाव से बंगाल के सीएम के सलाहकार के रुप में नियुक्त किया है। सरकार के अधिकारियों ने बताया कि सुब्रुत गुप्ता का प्रशासनिक अनुभव नई सरकार को पॉलिसी और गवर्नेस संबंधी मामलों में सहायता मिलेगी।
यह भी पढ़े -संजय निरुपम ने सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं, बंगाल में बंद उद्योग फिर से शुरू होने की जताई उम्मीद
SIR देखरेख की संभाली थी जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि सुब्रत गुप्ता बंगाल के रहने वाले हैं। उन्होंने केंद्रीय निर्वाचन आयोग के स्पेशल रोल ऑब्जर्वर के तौर पर पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से लेकर चुनाव कराने पर बड़ी जिमम्मेदारी निभाई थी। आयोग ने उन्हें नवंबर, 2025 में राज्य के लिए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर के लिए नियुक्त किया था। जिसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव 2026 के पहले एसआईआर की देखरेख की जा सके।
उनके पास 35 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है। बताया जा रहा है कि इतने वर्षों में उन्होंने 27 अलग-अलग दायित्व संभाले थे। साथ ही उन्हें बंगाल की अच्छी समझ भी है। उन्हें वामदलों और टीएमसी की सरकारों में भी कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाली थी।
Created On :   9 May 2026 8:56 PM IST












