Ghaziabad Case: कैसे एक गेम ने ली मासूमों की जान? कमरा बंद कर 9वें फ्लोर से कूदीं 3 बहनें, सुसाइड नोट में लिखा- Sorry Papa...

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी से आत्महत्या की दुखद घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 3 सगी बहनों ने 9वें फ्लोर से कूद कर अपनी जान दे दी है। मौके से सुसाइड नोट भी बामद किया गया है। वहीं, बच्चियों के पिता ने बड़ा खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, घटना देर रात लगभग दो बजे की है।
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: Three minor sisters died after jumping off the 9th floor of their residential building in Ghaziabad. The incident occurred around 2 am last night under Tila Mod Police Limits in Loni area. The reason behind the incident is not yet known.… pic.twitter.com/sAQ8E8tv5J
— ANI (@ANI) February 4, 2026
सुसाइड नोट बरामद
आपको बता दें कि, 12 साल की पाखी, 16 साल की निशिका और 14 साल की प्राची ने 9वीं मंजिल से कूद कर सुसाइड कर लिया है। यह कदम उठाने से पहले उन्होंने डायरी में 8 पन्नों का सुसाइड नोट पीछे छोड़ा। नोट में लिखा था- सॉरी मम्मी, सॉरी पापा। लड़कियों ने डायरी में गेम के बारे में भी लिखा था। उन्होंने लिखा था कि उन्हें गेम खेलना बेहद पसंद है और वह इस गेम को छोड़ नहीं सकतीं।
बच्चियों को थी गेम खेलने की लत
बच्चियों के पिता ने बड़ा खुलासा किया है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने बताया कि लड़कियों को कोरियन गेम खेलने की लत लग गई थी। वह बीते 2 सालों से स्कूल भी नहीं जा रही थीं और अपना ज्यादा समय गेम खेलने में बिताती थीं। परिवार के कई बार मना करने के बवजूद उन्होंने गेम खेलना बंद नहीं किया।
कमरा बंद किया, स्टूल पर चढ़ कर कूद गईं बच्चियां
पुलिस जांच में पता चला कि सुसाइड करने के लिए बच्चियों ने पहले अपना कमरा लॉक किया। इसके बाद स्टूल पर चढ़ीं और बालकनी से कूद गईं। वह फ्लैट नंबर 907 में रहती थीं। पुलिस को जैसे इस घटना की जानकारी मिली वह मौके पर पहुंची और तीनों लड़कियों को हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों मासूम बच्चियों ने दम तोड़ दिया था।
डीसीपी ने दी अहम जानकारी
DCP ट्रांस-हिंडन, निमिष पाटिल ने कहा कि 4 फरवरी की सुबह हमें जानकारी मिली कि तीन लड़कियों ने एक बिल्डिंग से छलांग लगा दी। उन्हें हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दिया गया। हमें इस मामले में एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट से यह साफ है कि तीनों लड़कियां कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं। किसी खास ऐप का नाम नहीं बताया गया है। घटना के समय पूरा परिवार घर में मौजूद था, लेकिन वे सो रहे थे।"
लड़कियों ने दी थी धमकी
पिता ने बताया कि लड़कियों ने उनसे कहा था कि वह कोरियन नहीं छोड़ सकते। कोरियन उनकी जिंदगी है। उनके लिए सब कुछ है। उन्हें इससे दूर नहीं कर सकते। अगर ऐसा होता है तो वह मर जाएंगे। यह बताने के बात बच्चियों के पिता ने सब माता-पिता से गुजारिश की कि वह अपने बच्चों पर ध्यान दें ताकि बच्चों को गेम की लत न लग सके।
Created On :   4 Feb 2026 10:55 AM IST












