Weather update: इन राज्यों में होगी बारिश-बर्फबारी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
उत्तर भारत में मौसम करवट बदलने वाला है। इसका कारण 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 3 फरवरी तक पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी होने वाली है। इनके अलावा, मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बारिक का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, बताया गया है कि राजस्थान के 17 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट है। इसके अलावा बाड़मेर में अधिकतम तापमाना 28.5°C रहा। बिहार की बात की जाएं तो यहां के 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य जगहों पर बारिश भी हुई है।
Created On :   3 Feb 2026 5:40 PM IST
Next Story












