Passport New Rules: 18 साल का होते ही बच्चे के पासपोर्ट की वैधता खत्म, पासपोर्ट नियमों पर सरकार का बड़ा फैसला, फीस में भी आई बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, जिसका सीधा असर बच्चों के पासपोर्ट पर पड़ सकता है। अब 18 साल से कम उम्र के बच्चों को मिलने वाला 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट सिर्फ 5 साल तक ही मान्य होगा लेकिन अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है तो पासपोर्ट उस वक्त ही खत्म माना जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि वैधता 5 साल या बच्चे के 18 साल के होने तक ही रहेगी, जो भी पहले होगा उसके हिसाब से रिन्यू कराना होगा।
बच्चों के पासपोर्ट पर नया नियम
अब बच्चे का पासपोर्ट अधिकतम 5 साल तक चलेगा। लेकिन बच्चा अगर इससे पहले ही 18 साल का हो गया है, तो पासपोर्ट की वैधता वहीं खत्म हो जाएगी। उदाहरण के लिए, अगर किसी बच्चे का पासपोर्ट 14 साल की उम्र में बनता है, तो वह 5 साल के लिए नहीं चलेगा। बच्चा जैसे ही 18 साल का होगा, पासपोर्ट की वैधता खत्म हो जाएगी। सरकार ने पासपोर्ट नियमों में यह बदलाव 17 सितंबर 2026 को राजपत्र में जारी किया है।
यह भी पढ़े -रोहित पवार ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र, अनिल देशमुख पर लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
पासपोर्ट की फीस कितनी है?
1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट की नई फीस लागू है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों के 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,750 रुपए है। अगर बच्चे का पासपोर्ट तत्काल बनवाना है, तो फीस 4,250 रुपए है। वहीं 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 2,500 रुपए है और तत्काल सेवा में यही फीस 5,000 रुपए है।
यह भी पढ़े -केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2026' मनाया, एनसीडी देखभाल पर ध्यान केंद्रित किया
किन लोगों को फीस में छूट मिलेगी?
कुछ लोगों को पासपोर्ट बनवाने पर भी 10 फीसदी की छूट मिलती रहेगी। इसमें 8 साल तक के बच्चे और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं। यह छूट नया पासपोर्ट बनवाने पर मिलती है। पासपोर्ट को दोबारा बनवाने या खराब/गुम होने के बाद नया पासपोर्ट लेने पर यह छूट लागू नहीं होती है। पासपोर्ट की फीस में बड़ा बदलाव 1 जुलाई 2026 से लागू हुआ था और सितंबर में किए गए नियम बदलाव का मुख्य असर बच्चों के पासपोर्ट की वैधता पर है।
Created On :   18 Sept 2026 11:53 AM IST












