Punjab News: रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला! अंडे-टमाटर फेंकने का आरोप, AAP कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के बटाला के पास बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमले की खबर सामने आई है। घासीतपुर गांव के बाहर कुछ लोगों ने उनके काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके हैं। इसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया। बिट्टू ने आरोप लगाया कि हमला करने वालों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ने की भी कोशिश की। घटना के बाद वह गांव के एक घर में चले गए। बिट्टू ने वहीं से पूरे मामले की जानकारी दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज होने तक वह वहां से नहीं जाएंगे।
यह भी पढ़े -कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के गढ़ में BJP ने की सेंधमारी! 7 निर्दलीय पार्षदों ने पार्टी ली सदस्यता
नशा विरोधी यात्रा में जाने के दौरान हुआ हंगामा
रवनीत बिट्टू ने बताया कि वह पठानकोट में बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान घासीतपुर के पास उनके काफिले को रोकने की कोशिश हुई। उनका दावा है कि वहां 100 से ज्यादा AAP कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर भी AAP कार्यकर्ताओं का साथ देने का आरोप लगाया। बिट्टू ने कहा कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि यात्रा के दौरान ऐसा विरोध हो सकता है।
यह भी पढ़े -संजय निषाद के बदले तेवर! बीजेपी ने दरवाजे बंद किए तो इस पार्टी में जाएंगे योगी सरकार के मंत्री? सपा से गठबंधन पर दिया बड़ा संकेत
इंस्टाग्राम लाइव पर दी पूरी जानकारी
आपको बता दें कि, घटना के बाद बिट्टू ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी बात रखी है। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने विरोध करने वाले दो लोगों को अपने पास बैठाया और उनसे बातचीत की। बिट्टू ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग भी की है। इसकी के साथ ही, कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ होने वाली यात्रा को रोकने की कोशिश की जा रही है।
Created On :   18 Sept 2026 12:51 PM IST












