Winter Session 2025: इंडिगो एयरलाइन पर होगी सख्त कार्रवाई, जांच में सरकार को मिले इतने लाख PNR कैंसिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज आठवां दिन है। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू राज्यसभा के सदन में इंडिगो संकट को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। केंद्रीय मंत्री ने सदन के पटल पर स्पष्ट करते हुए कहा कि आतंरिक समस्याओं के कारण कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इसके अलावा कई में देरी देखने को मिली है। इसके साथ ही कहा कि केंद्र सरकार यात्रियों, पायलटों और क्रू मेंबर की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करने वाली है। यह संदेश केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने हवाई कंपनियों को सख्ती से दिया है।
यह भी पढ़े -झारखंड विधानसभा में सरकार ने रखा 7721 करोड़ का अनुपूरक बजट, छात्रवृत्ति और धान खरीद के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा
इंडिगो एयरलाइन पर कि ये टिप्पणी
राम मोहन नायडू ने इंडिगो एयरलाइन कंपनी से कहा कि वह अपने क्रू मैनेजमेंट और रोस्टर को पहले ही सही तरीके से संभालना चाहिए था। इंडिगो की आंतरिक जटिलताओं की वजह से देश में बड़े पैमाने पर परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने सदन में साफ किया कि केंद्र सरकार इस मामले को हल्के में नहीं लेगी और जिन भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है, उसकी पूरी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
यह भी पढ़े -सपा सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा ये राष्ट्रवादी नहीं राष्ट्रविवादी लोग हैं
एयरलाइन कंपनियों पर सख्त कार्रवाई
केंद्रीय मंत्री ने कंपनी को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाली एयरलाइन कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसा उदाहरण पेश किया जाएगा कि बाकी कंपनियां पर इन मामलों को गंभीरता से लेगी। उनका आगे कहना है कि भारत के बाजार में और नई एयरलाइंस आनी चाहिए। जिन यात्रियों को उड़ान में देरी और रद्द होने से मुश्लिकों का सामना करना पड़ा। इसके लिए कंपनियों को बने नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
इतने लाख PNR हुए कैंसिल
केंद्रीय मंत्री ने सदन में कहा कि इंडिगो एयरलाइन की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। अब तक जांच में 5,00,000 PNR रद्द होने की जानकारी मिली है। यह बहुत दुखद घटना है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को दुनिया भर के उड्डयन क्षेत्र में सबसे उच्च स्थान पर ले जाना है।
Created On :   8 Dec 2025 4:41 PM IST












