IndiGo Crisis: इंडिगो विमानों में आई गड़बड़ियों से कंपनी की बढ़ी मुश्किलें, CEO से सरकार करेगी पूछताछ, इतने लाख लोगों को पहुंचाई मदद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो की फ्लाइट्स में बीते कुछ दिनों से गड़बड़ियां देखने को मिल रही है। कंपनी ने 15 दिसंबर 2025 तक जिन फ्लाइट्स को रद्द किया गया है, उनके रिफंड प्रोसेस में है। वहीं, अब तक 827 करोड़ रुपए यात्रियों को लौटा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एविएशन मिनिस्ट्री के अधिकारी और डीजीसीए कल मंगलवार को इंडिगो कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स से पूछताछ करने वाले हैं। इनके अलावा केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू कल दोपहर 12 बजे लोकसभा में बयान देने वाले हैं।
इंडिगो हर दिन इतने लाख ग्राहकों की कर रही मदद
इंडिगो कंपनी की मौजूदा समय में 1,800 से ज्यादा विमान संचालित करती है। कंपनी ने 7 दिसंबर को 1,650 उड़ाने संचालित की थी। वहीं, 1 से 7 दिसंबर के बीच फंसे यात्रियों के लिए 9,500 से ज्यादा होटलों के कमरे बुक कराए गए थे। इसके अलावा करीब 10, 000 कैब और बसें बुक कराई गई थी। वहीं, 4,500 से अधिक यात्रियों के बैग उन तक पहुंचा दिए गए थे। बचे हुए बैग अगले 36 घंटों के भीतर पहुंचाने का कंपनी ने लक्ष्य रखा है। इंडिगो हर दिन 2 लाख से अधिक ग्राहकों को विभिन्न चैनलों के माध्यम से सहायता पहुंचा रही है।
इंडिगो पर लिया जाएगा कड़ा एक्शन
केंद्रीय मंत्री ने आज सोमवार को राज्यसभा में बताया कि सरकार इंडिगो संकट के मुद्दे पर काफी गंभीर है। उनका आगे कहना है कि फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है और परिणाम आने के बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा। जो अन्य एयरलाइंस के लिए मिसाल बनेगी। राज्यसभा में एक सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि इंडिगो में यह समस्या इंटरनल ऑपरेशन की वजह से पैदा हुई हैं, इसमें विमान क्रू का रोस्टरिंग सिस्टम और आंतरिक योजना में शामिल है।
यह भी पढ़े -इंडिगो संकट पर बोलो राम मोहन नायडू, हम सख्त एक्शन लेकर अन्य एयरलाइंस के लिए मिसाल कायम करेंगे
नियम को लेकर कही ये बात
राम मोहन नायडू ने आगे कहा कि सरकार ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम लागू करने से पहले सभी पक्षकारों से चर्चा की गई थी। उनका आगे कहना है, "अप्रैल में हाई कोर्ट के दिशानिर्देशों के तहत इसे लागू किया गया है। कुल 22 एफडीटीएल नियम थे, जिसमें से 15 एक जुलाई से और बाकी सात 1 नवंबर 2025 से लागू हुए हैं। तब से लेकर डीसीसीए एफडीटीएल नियमों पर सभी एयरलाइन से बातचीत कर रहा था। इसे लेकर 1 दिसंबर को इंडिगो के साथ भी बातचीत हुई थी, क्योंकि वे नियमों पर कुछ स्पष्टीकरण चाहते हैं, लेकिन इन दौरान भी उन्होंने इस समस्या का जिक्र नहीं किया है और हर चीज सामान्य थी।"
Created On :   8 Dec 2025 8:39 PM IST













