Indigo Crisis: इंडिगो संकट के बीच भारतीय रेलवे की पहल, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स के लिए शुरू हुआ स्पेशल काउंटर

इंडिगो संकट के बीच भारतीय रेलवे की पहल, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स के लिए शुरू हुआ स्पेशल काउंटर
इंडिगो संकट के बीच रेलवे ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पेशल काउंटर शुरू किया है। यहां पर यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी दी जा रही हैं।

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। इंडिगो के सैकड़ों विमानों के रद्द होने के बाद भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पैसेंजर्स की सहायत के लिए रेलवे ने स्पेशल हेल्पडेस्क काउंटर बनाया गया है। इस काउंटर पर फंसे यात्रियों को नियमित रूप से ट्रेनों की उपलब्धता से संबंधित और सीटों की सूचना प्रदान की जा रही है।

इंडिगो संकट के बीच रेलवे की पहल

वेस्टर्न रेलवे के एक कर्मचारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विमान रद्द होने की वजह से आईआरसीटीसी और अहमदाबाद रेलवे डिवीजन ने मिलकर एक ऑपरेशन की शुरुआत की है। इसमें पैसेंजर्स को ट्रेनों के बारे में अहम जानकारी दी जगा रही है।

पश्चिम रेलवे का क्या कहना?

पश्चिम (West) रेलवे के मुताबिक, साबरमती से दिल्ली जंक्शन जाने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (09497/09498) 4 फेरों के लिए चलाई जाएगी। इसे स्पेशल किराए पर चलाने का फैसला लिया है।

पंजाब, हरियाणा, यूपी के यात्रियों को राहत

उत्तर (North) रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त AC और चेयर कार लगा दिए हैं। इससे हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के यात्रियों की मुश्किलें कम हुई हैं।

दक्षिण रेलवे का ऐलान

दक्षिण (South) रेलवे ने 18 ट्रेनों में नए कोच लगाए हैं। कई में स्लीपर और चेयर कार की संख्या बढ़ाई गई है। इस कदम से चेन्नई, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और कोयंबटूर के लोगों को राहत की सांस आई है।

पूर्व मध्य रेलवे का बड़ा कदम

पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार की राजधानी पटना से देश की राजधानी दिल्ली ट्रेवल करने वाले पैसेंजर्स को भी बड़ी राहत दी है। राजेंद्र नगर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 5 अतिरिक्त फेरे शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि ट्रेन में 2AC कोच की भी बढ़ोतरी की गई है। यह ट्रेन 6 से 10 दिसंबर तक इसी प्रकार चलेगी।

ओडिशा से दिल्ली यात्रा करने वालों को राहत

आपको बता दें, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने भी यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। ओडिशा से दिल्ली जाने वाली 3 ट्रेनों में 5 फेरों के दौरान 2AC कोच बढ़ाए हैं। इन ट्रेन के नंबर 20817, 20811 और 20823 हैं।

किन मार्गों पर चलेगी 4 स्पेशल ट्रेनें?

हजरत निजामुद्दीन टू तिरुवनंतपुरम स्पेशल

नई दिल्ली टू मुंबई सेंट्रल स्पेशल

नई दिल्ली टू श्रीनगर क्षेत्र के लिए वंदे भारत स्पेशल

गोरखपुर टू आनंद विहार स्पेशल

Created On :   7 Dec 2025 11:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story