जयपुर चौमूं बवाल अपडेट: पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में करीब 100 लोग, मस्जिद विवाद पर दी ये जानकारी

पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में करीब 100 लोग, मस्जिद विवाद पर दी ये जानकारी
चौमूं मस्जिद मामले में पुलिस से तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमूं में मस्जिद विवाद में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में पुलिस से तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है। राजधानी पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने इस घटना पर जानकारी देते हुए कहा कि जिनकों भी हिरासत में लिया गया है, उन सभी की भूमिका की पड़ताल की जा रहा है और इस हिंसा में जिनकी भूमिक संदिग्ध पाई जाती है। उन्हें गिरफ्तार करके एफआईआर दर्ज की जाएगी।

क्या बोले पुलिस कमिश्नर?

पुलिस कमिश्नर ने बताया, "भूमिका के हिसाब से यह देखा जाएगा कि किसे गिरफ्तार किया जाना है और किसे पाबंद किया जाना है। फिलहाल अभी तक किसी साजिश की जानकारी सामने नहीं आई है। बाहरी लोगों के शामिल होने की भी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।"

उनका आगे कहना है, "अभी तक हुई तफ्तीश के मुताबिक यह घटना मिस अंडरस्टैंडिंग और डर या भ्रम की वजह से हुई है। घरों की छतों पर ईंट-पत्थर इकट्ठा किए जाने की बात भी गलत है। पुराने घरों में ज्यादातर छतों पर कुछ ईंट पत्थर रखे होते हैं। अभी तक किसी ने भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।"

हालात को सामान्य करने की कोशिश

सचिन मित्तल ने यह भी बताया, "पुलिस अब अपनी तरफ से इस मामले में केस दर्ज करेगी। हालात को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। अलग-अलग समय पर अलग-अलग जगह पर अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। लोकल लेवल पर अधिकारियों की लापरवाही के मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।"

क्या है चौमूं मामला?

जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में बनी एक मस्जिद के बाहर सड़क किराने लगी लोहे की रेलिंग हटाई गई और भीड़ ने पथराव किए। इस घटना में कुछ सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए थे। यह घटना जिले से करीब 40 किलोमीटर दूर चौमूं कस्बे के बस स्टैंड के पास की है। तड़के करीब तीन बजे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान इलाके में तनाव बढ़ गया था।

Created On :   26 Dec 2025 9:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story