Kullu Landslide: भूस्खलन की चपेट में 3 मकान, अब भी 6 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी, 1 की मौत

- हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर
- कुल्लू में फिर हुआ लैंडस्लाइड
- बचाव अभियान जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए लैंडस्लाइड के बाद तबाही मची हुई है। अखाड़ा बाजार इलाके में भूस्खलन के चलते तीन इमारतें नष्ट हो गईं। मलबे में 10 लोग दब गए जिनमें से 4 को बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि, इनमें से एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वहीं, बाकी 3 लोग घायल अवस्था में हॉस्पिटल में एड्मिट हैं। अभी भी 6 लोगों का रेस्क्यू होना बाकी है। बचाव अभियान का आज शुक्रवार (5 सितंबर) को दूसरा दिन है। बचाव दल काम में जुटे हैं ताकि जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
#WATCH कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भूस्खलन में घर ढह जाने की घटना में दूसरे दिन बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/j6BAYr6ISj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कुल्लू के एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आज सर्च ऑपरेशन का दूसरा दिन है। सुबह 6:30 बजे से हमारी मशीनरी और बल बचाव अभियान में लगे हुए हैं। कुल 6 लोग फंसे हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है, जिनमें कश्मीर के 5 निवासी और एक स्थानीय महिला शामिल हैं।
हिमाचल में कुदरत का कहर
आपको बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार लैंडस्लाइड की खबरें सुनने को मिल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 10 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिल जारी रहेगा। यानि लोगों को इतनी जल्दी राहत नहीं मिलने वाली। जानकारी के मुताबिक, कुल्लू में अब तक लाखों का नुकसान हो चुका है।
Created On :   5 Sept 2025 11:01 AM IST