दिल्ली न्यूज: मुंडका स्थित एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

मुंडका स्थित एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
जिन तीन लोगों की मौत हु हैं वे सभी सुल्तानपुरी के रहने वाले हैं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका में स्थित एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। आज शुक्रवार 26 जून को एक फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई।

तीनों सुल्तानपुरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीनों सेप्टिक टैंक में उतरे थे, जहरीली गैस के संपर्क में आने से बेहोश हो गए। और बाद में तीनों की मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 12:03 बजे एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि मुंडका औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कुछ लोग सेप्टिक टैंक के अंदर फंस गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने फैक्ट्री में घटना के घटित होने की बात कही, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल में भेजा है। मरने वालों की पहचान 42 वर्षीय चांद, 32 वर्षीय संदीप और 38 वर्षीय अरुण के रूप में हुई है।

Created On :   26 Jun 2026 6:40 PM IST

Tags

Next Story