मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर! 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, 70 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं, जानें आज के मौसम का हाल

मानसून ने बढ़ाई रफ्तार
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। केरल में अभी पूरी तरह एंट्री नहीं हुई है, लेकिन अरब सागर, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में इसकी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अगले 2 से 3 दिनों में मानसून और आगे बढ़ सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 28 मई से हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
यूपी-बिहार में आंधी और बारिश
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में 28 से 31 मई के बीच बारिश और तेज आंधी का अनुमान है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। वहीं बिहार में भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े -केरल में ईडी टीम पर हमले के मामले में एफआईआर, पूर्व सीएम विजयन के घर रेड के वक्त हुआ था अटैक
राजस्थान में अभी जारी रहेगी लू
राजस्थान के कई शहर अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। श्रीगंगानगर में तापमान 48 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि 28 मई के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश और धूलभरी आंधी देखने को मिल सकती है।
पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Created On :   28 May 2026 10:20 AM IST












