मौसम अपडेट: 12 घंटों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

12 घंटों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
देश के कई राज्यों में तेज गर्मी और धूप देखने को मिल रही है। इसी बीच देश के कुछ अन्य राज्यों में प्री-मानसून ने एंट्री ले ली है। ऐसे में चलिए आज के मौसम के बारे में जानते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मौसम में इस वक्त दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति देखने को मिल रही है। जिसमें बाहर काम करने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं, कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 12 घंटों के समय 14 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई जगहों पर भारी बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

किन राज्यों में बारिश से बुरा हाल?

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिल्ली में अगले 3 दिनों तक तेज लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। यहां तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही गर्म हवाएं लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी हाल बेहाल है। बांदा देश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर समेत कई जिलों में लू का असर बना रहेगा। इसके अलावा, राजस्थान में भी गर्मी लोगों को झुलसा रही है। जयपुर और जोधपुर में गर्म हवाएं चल सकती हैं, जबकि बीकानेर और जैसलमेर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

किन इलाकों बारिश और आंधी की चेतावनी?

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। बिहार के पटना, पूर्णिया और भागलपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हिमाचल के शिमला, मनाली और धर्मशाला में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मानसून को लेकर बड़ा अपडेट

मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। वहीं, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मानसून का असर साफ दिखाई देने लगा है, जिसको प्री-मानसून एक्टिविटी के तौर पर देखा जा रहा है।

Created On :   22 May 2026 1:32 PM IST

Tags

Next Story