मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें आज के मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें आज के मौसम का हाल
पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लोगों में ठिठुरन बढ़ी हुई है। पहाड़ों में भारी बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में जानें आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कहीं पर तेज बारिश की चेतावनी है तो कहीं पर भीषण बर्फबारी लोगों के लिए परेशानी बन सकती है। मौमस विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। आईएमडी का कहना है कि ठंड अभी और ज्यादा बढ़ सकती है। साथ ही पूर्वी भारत में मौसम बिगड़ने की पूरी संभावना है। मौमस विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 28 जनवरी तक रहने वाला है। इसके चलते ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी। जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेष और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। ऐसे में चलिए आपके शहर के मौसम के बारे में जानते हैं।

किन राज्यों में बारिश की संभावना?

देश के करीब 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। वहीं, आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। लोगों से सुरक्षित जगह रहने की अपील की गई है। इन सबके बीच तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो सकती है। साथ ही यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर एक बार फिर से ठंड ने करवट ले ली है। दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है लेकिन बीते दिनों हुई बारिश के चलते तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही लोगों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ा है।

यूपी में कड़ाके की ठंड

यूपी के ज्यादातर जिलों में बादलों का आना-जाना लगा हुआ है। बारिश को लेकर खास चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसके चलते बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे के समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश के चलते फिर से ठंड बढ़ सकती है।

Created On :   25 Jan 2026 12:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story