Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण, यहां देखें पूरी लिस्ट

पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरुस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 114 नायकों को पद्मश्री से नवाजा गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरुस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 114 नायकों को पद्मश्री से नवाजा गया है। फिल्म एक्टर धर्मेंद को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरुस्कार मिला है। वहीं, झारखंड राज्य के लिए आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिभू सोरेन को भी मरणोपरांत पद्म भूषण मिला है। इसके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी को भी पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है।

एक्टर धर्मेंद और शिभू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण

केरल से आने वाले 8, तमिलनाडु से 13, बंगाल से 11 और असम से 5 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से 11 और महाराष्ट्र से 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मिला है।

एक्टर धर्मेंद को कला के लिए और वीएस अच्युतानंदन को सामाजिक कार्यों के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। वहीं, केरल से ताल्लक रखने वाले केटी थॉमस को सामाजिक कार्यों के लिए और पी नारायणन को साहित्य और शिक्षा के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा यूपी से आने वाले एन. राजम को कला के लिए पद्म विभूषण मिला है।

इन हस्तियों को मिलेगा पुरुस्कार

देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण इस साल 13 नायकों को मिला है। इनमें अलका याग्निक को कला के लिए, भगत सिंह कोश्यारी को सार्वजनिक मामलों के लिए, तमिलनाडु से आने वाले कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी को मेडिकल क्षेत्र के लिए, केरल से आने वाले मामूटी को कला के लिए, यूएसए से आने वाले डॉ. नोरि दत्तात्रयेदु को मेडिकल के लिए, पीयूष पांडेय (मरणोपरांत) कला के लिए, तमिलनाडु से आने वाले एसकेएम मैलानंदन को समाजिक कार्य, कर्नाटक से आने वाले एस आर गणेश को कला के लिए, झारखंड से आने वाले शिबू सोरेन को सार्वजनिक मामलों के लिए, उदय कोटक को उद्यम के लिए, वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) को सार्वजनिक मामलों के लिए, केरल से आने वाले वेल्लापल्ली नटेसन को सार्वजनिक मामलों और अमेरिका के विजय अमृतराज को खेल के लिए पुरस्कार मिला है।

Created On :   25 Jan 2026 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story