मौसम अपडेट: दिल्ली में प्रदूषण कर रहा परेशान, तो अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम

दिल्ली में प्रदूषण कर रहा परेशान, तो अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देश का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे एक्यूआई लेवल में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, आने वाले हफ्ते के लिए मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। जिसमें केरल और तमिलनाडु के कई हिस्से शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब थमने लगा है और अलविदा कहने वाला है लेकिन फिर भी अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों में तेज ठंड आ सकती है, क्योंकि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के पांच निगरानी केंद्रों ने बुधवार को एक्यूआई लेवल बहुत ही ज्यादा खराब श्रेणी में बना हुआ है। एक्यूआई लेवल 300 के भी पार चला गया है। दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ है, जिसके चलते लोगों से अनुरोध भी किया गया है कि वे कम से कम पटाखे जलाकर दिवाली का त्योहार मनाएं।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर आने वाले तीन चार दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। आज मौसम साफ रहने की ही संभावना जताई गई है। अगर तापमान के बारे में जानें तो, ये 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज किया जाएगा। हालांकि, दोपहर में धूप होती है लेकिन सुबह और रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

बिहार में मौसम रहेगा शुष्क

बिहार में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। बिहार में बारिश के कोई भी आसार नहीं है और मौसम विभाग ने भी ग्रीन जोन रखा हुआ है। तापमान के बारे में जानें तो, अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी इलाकों में ठंड शुरू हो गई है और लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों तक किसी भी जगह पर बारिश के कोई आसार नहीं हैं। लेकिन तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बहुत बढ़ रही है। लोगों को सुबह और शाम के समय ज्यादा फॉग होने की वजह से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Created On :   16 Oct 2025 12:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story