संकट में सरकार का सपंर्क: ओमान तट के पास खराब हुआ एमटी मैरिवेक्स जहाज, सभी सवार 24 क्रू मेंबर भारतीय नागरिक, अमेरिकी नौसेना के बीच हुई बातचीत

ओमान तट के पास खराब हुआ एमटी मैरिवेक्स जहाज, सभी सवार 24 क्रू मेंबर भारतीय नागरिक, अमेरिकी नौसेना के बीच हुई बातचीत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। बचाव कार्य के लिए हमारे दूतावास ने ओमान के अधिकारियों से संपर्क किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एमटी मैरिवेक्स के बारे में कहा एमटी मैरिवेक्स जहाज ओमान के तट के पास खराब हो गया था। हमें पता चला है कि यह पलाऊ के झंडे वाला जहाज है।

एमईए प्रवक्ता ने मीडिया ब्रिफिंग में कहा हमें यह भी जानकारी मिली है कि घटना से पहले जहाज और अमेरिकी नौसेना के बीच कुछ बातचीत हुई थी। जहाज पर 24 क्रू मेंबर थे, और वे सभी भारतीय नागरिक हैं। उन सभी को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं। बचाव कार्य के लिए हमारे दूतावास ने ओमान के अधिकारियों से संपर्क किया, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की, क्रू को बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में बेहतरीन सहयोग के लिए हम ओमान सरकार के आभारी हैं। हमारा मिशन नाविकों के संपर्क में बना हुआ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई के पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर के सवाल पर जवाब देते हुए कहा हम इस मामले में पाकिस्तान की तरफ से फेक न्यूज और वीडियो का एक पैटर्न देख रहे हैं। यह पाकिस्तान की अपनी नाकामियों को छिपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने की एक हताश कोशिश है। पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में पुलिस की बर्बरता की खबरें आ रही हैं, जिसमें कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को उसके गलत कामों और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराएगा।

Created On :   9 Jun 2026 6:33 PM IST

Tags

Next Story